Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    PM मोदी मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से मिले:भारत-फ्रांस के बीच ₹3.25 लाख करोड़ की डील संभव, भारत को 114 राफेल मिलेंगे

    21 hours ago

    पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुंबई के लोक भवन में बैठक शुरू हो गई है। इससे पहले दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया। इस बातचीत का मकसद भारत और फ्रांस के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाना है। इस मुलाकात के दौरान भारत और फ्रांस के बीच करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये की बड़ी रक्षा डील संभव है। कीमत के हिसाब से यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य डील मानी जा रही है। इस समझौते के तहत भारत को 114 राफेल फाइटर जेट मिलेंगे। इस मीटिंग में रक्षा, समुद्री सहयोग, इंडो-पैसिफिक रणनीति, उभरती तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। दोनों नेता मिलकर शाम 5:15 बजे 'इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026' की शुरुआत भी करेंगे। इसके अलावा वे दोनों देशों के उद्योगपतियों, स्टार्ट-अप्स, शोधकर्ताओं और अन्य नवाचार से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद चौथी बार भारत पहुंचे मैक्रों राष्ट्रपति बनने के बाद मैक्रों का यह चौथा भारत दौरा है। इससे पहले वे मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे। इसके बाद वे सितंबर 2023 में G20 समिट के लिए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनकर आए थे। भारत और फ्रांस के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है और दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते हैं। यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे से जुड़े बड़े अपडेट पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- बारिश के कारण जिम्बाब्वे-आयरलैंड मैच में देरी:मैदान से कवर्स हटाए जा रहे है, अगर मैच रद्द हुआ तो ऑस्ट्रेलिया बाहर
    Next Article
    तारिक रहमान बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री बने:संसद भवन में शपथ ली; 25 कैबिनेट और 24 राज्य मंत्री सरकार में शामिल होंगे

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment