Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप- बारिश के कारण जिम्बाब्वे-आयरलैंड मैच में देरी:मैदान से कवर्स हटाए जा रहे है, अगर मैच रद्द हुआ तो ऑस्ट्रेलिया बाहर

    21 hours ago

    बारिश के कारण टी-20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे और आयरलैंड मैच शुरू होने में देरी हो रही है। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होना था, लेकिन मैच से पल्लेकेले में बारिश होने लगी। इस कारण टॉस भी नहीं हो पाया। फिलहाल, पल्लेकेले में बारिश थम चुकी है और मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। अगर जिम्बाब्वे इस मैच को जीत लेती है तो ऑस्ट्रेलिया लीग राउंड से हो जाएगा। वहीं, जिम्बाब्वे के सुपर-8 में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे। मैच रद्द होने की स्थिति में ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगी। मैच का स्कोरबोर्ड मैच नहीं होने पर ऑस्ट्रेलिया कैसे बाहर? ग्रुप बी में श्रीलंका की टीम सुपर-8 में पहुंच चुका है। हर ग्रुप से दो टीमों को सुपर-8 में जाना है। ओमान पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में अब दूसरे स्पॉट के लिए जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड में रेस चल रही है। जिम्बाब्वे के पास 4 अंक है, जबकि ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के पास 2-2 अंक हैं। आज का कैच रद्द होने की स्थिति में भी जिम्बाब्वे को एक अंक मिलेगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया अपना आखिरी मैच जीतकर भी जिम्बाब्वे से आगे नहीं निकल पाएगी। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन आयरलैंड: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज और जोशुआ लिटिल। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी,डायोन मायर्स, रयान बर्ल,सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रैडली इवांस,टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा,ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Shoaib Akhtar takes 360-degree U-turn after calling Mohsin Naqvi 'illiterate'
    Next Article
    PM मोदी मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से मिले:भारत-फ्रांस के बीच ₹3.25 लाख करोड़ की डील संभव, भारत को 114 राफेल मिलेंगे

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment