SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    इंदौर में चूहों ने दो नवजातों के हाथ कुतरे:​​​​​​​एमवाय हॉस्पिटल में जन्म के बाद NICU में थे भर्ती; चूहों को देखकर स्टाफ भी सहमा

    1 week ago

    इंदौर के एमवाय अस्पताल के NICU (Neonatal Intensive Care Unit) में चूहों ने दो नवजातों के हाथ कुतर दिए। दोनों को दो-तीन पहले जन्म के तुरंत बाद NICU में शिफ्ट किया गया था। रविवार को जब नवजात को चूहे ने काटा था तो डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया था। सोमवार को दूसरी घटना के बाद स्टाफ ने सीनियरों को सूचना दी। दरअसल, पूरे अस्पताल में ही चूहों की भरमार है। बताया जाता है कि इसमें NICU में तो एक बड़ा चूहा कई दिनों से सक्रिय है। खुद स्टाफ उसे देखकर सहम जाते हैं। इन दोनों घटनाओं के बाद एमवायएच प्रबंधन ने बड़े स्तर पर पेस्ट कंट्रोल कराने की तैयारी की है। साथ ही NICU में चूहों की आवाजाही बंद कराने पर काम चल रहा है। देखिए तस्वीरें सीनियर डॉक्टर्स भी NICU में पहुंचे स्टाफ ने तुरंत संबंधित डॉक्टरों को सूचना दी। इस बीच सीनियर डॉक्टर्स यूनिट में पहुंचे और बच्चों की जांच की। उन्होंने तत्काल एचओडी डॉ. ब्रजेश लाहोटी को फोन पर घटनाक्रम बताया। दरअसल डॉ. लाहोटी अभी छुट्टी पर हैं। डॉक्टरों ने उन्हें दोनों बच्चों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डॉ. लाहोटी ने सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव को जानकारी दी। स्टाफ को सतर्कता बरतने को कहा डॉ. लाहोटी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे अस्पताल और आसपास चूहों की काफी भरमार है। दोनों नवजातों का ट्रीटमेंट चल रहा है। विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। स्टाफ को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। साथ ही यूनिट में चूहों की आवाजाही बंद करने के इंतजाम किए जा रहे हैं। सुपरिटेंडेंट बोले- पांच साल पहले हुआ था पेस्ट कंट्रोल उधर, डॉ. अशोक यादव (सुपरिटेंडेंट) अभी भोपाल में है। उन्होंने बताया कि मरीज के परिजन खाद्य सामग्री लेकर वार्ड तक ले आते हैं। इस कारण चूहों की संख्या बढ़ रही है। पांच साल पहले अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल किया गया था। इसके बाद अब फिर चूहों की संख्या तेजी से बढ़ी है। खास बात यह कि परिजन घबरा न जाए, इसलिए अभी उन्हें बताया नहीं गया है। सभी नवजातों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना उफान पर, जलस्तर 3 लाख क्यूसेक के पास:5 जिलों में बाढ़ का खतरा; जमीन कट रही, बांध रिस रहे, आबादी क्षेत्र अलर्ट पर
    Next Article
    सांसद अमृतपाल उपराष्ट्रपति चुनाव में करेगा मतदान:निर्वाचन आयोग का फैसला, गृह मंत्रालय और असम सरकार के मुख्य सचिव को ऑर्डर

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment