Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूएई के गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में दुनिया की अनूठी पहल:दुबई गोल्ड स्ट्रीट में सोने की सड़क बनेगी, यहां बाजार में 100 टन सोना

    1 month ago

    दुबई का नाम आते ही जेहन में आती हैं ऊंची-ऊंची इमारतें और सोने के गहने। इसी वजह से दुबई ‘सिटी ऑफ गोल्ड’ भी कही जाती है। सोने के कारोबार में ये मुकाम यूं ही नहीं मिला। इसके पीछे लंबी सरकारी रणनीति रही है। इसी कड़ी में अब दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट लॉन्च किया गया है। यह सोने का नया वैश्विक केंद्र माना जा रहा है। दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट में दुनिया की पहली गोल्ड स्ट्रीट भी तैयार होगी। ऐसी सड़क, जो सोने की ईंटों से बनेगी। यह पर्यटकों के लिए खास आकर्षण होगी। प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रही इथ्रा दुबई के सीईओ इस्साम गलादारी ने कहा, ‘हम जल्द ही साझा करेंगे कि किस कंपनी को क्या जिम्मेदारी दी जाएगी। इसी हिसाब से कॉस्टिंग और टाइमलाइन तय होगी।’ इससे पहले, दुबई गोल्ड सूक में रखी दुनिया की सबसे बड़ी 64 किलो सोने की अंगूठी भी पर्यटकों को लुभाती है। गोल्ड डिस्ट्रिक्ट 2 किमी चौड़ा और 3 किमी लंबा है। यहां हर समय लगभग 100 टन सोना मौजूद रहता है, जिसकी कीमत करीब 10 हजार करोड़ रु. है। यहां 1000 जूलरी शॉप और 6 होटल हैं। 1 करोड़ से ज्यादा डिजाइन हैं। पुराने और नए गोल्ड सूक को मिलाकर क्षेत्रफल 8 वर्ग किमी होता है। दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां दुनिया के बड़े खरीदार, ट्रेडर्स और कंज्यूमर्स एक साथ मिलते हैं। 2025 में 147 से ज्यादा देशों के खरीदार पहुंचे। सोने का दुबई की अर्थव्यवस्था में 30% योगदान है। दुनिया का 40% तक सोना दुबई से गुजरता है हर साल दुनिया का 40% तक सोना दुबई से गुजरता है। 2024-25 में यूएई ने स्विट्जरलैंड, यूके, भारत और तुर्किये जैसे देशों में 5 लाख करोड़ रु. का सोना निर्यात किया। वह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फिजिकल गोल्ड ट्रेडिंग डेस्टिनेशन बन चुका है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    बजट 2026- इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं:कैंसर की 17 दवाइयां कस्टम ड्यूटी फ्री, 3 आयुर्वेदिक एम्स बनेंगे; 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे
    Next Article
    Budget 2026: Government Backs Content Creators With AVGC Labs In 15,000 Schools, 500 Colleges

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment