SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    वर्ल्ड अपडेट्स:पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को 9 मई हिंसा से जुड़े 8 मामलों में जमानत मिली

    3 weeks ago

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और PTI संस्थापक इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट ने मई 9 दंगों से जुड़े 8 मामलों में जमानत दे दी है। चीफ जस्टिस याह्या अफरीदी की अगुआई वाली तीन जजों की बेंच ने यह फैसला सुनाया। इससे पहले लाहौर हाईकोर्ट ने जून में इमरान की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इमरान ने दलील दी थी कि दंगों के वक्त वे NAB की हिरासत में थे, इसलिए घटनाओं में शामिल होना मुमकिन नहीं था। उन्होंने FIR में लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ गवाहों के बयान, व्हाट्सएप चैट और वॉइस-मैचिंग टेस्ट का हवाला दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सबूतों की जांच ट्रायल कोर्ट में ही होगी। इमरान खान अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटाए जाने के बाद से कई मामलों में जेल में बंद हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें.... पुतिन ने अलास्का में 2.2 करोड़ रुपए नकद देकर जेट में फ्यूल भरवाया; अमेरिकी पाबंदियां वजह बनीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अमेरिका यात्रा से लौटते वक्त अलास्का में अपने विमानों में ईंधन भरवाने के लिए करीब 2.2 करोड़ रुपए नकद देने पड़े। यह जानकारी अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने दी। पुतिन 15 अगस्त को अलास्का पहुंचे थे। यहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात हुई। रेड कारपेट वेलकम मिला, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से उनकी टीम को कैश में पेमेंट करना पड़ा। रुबियो ने बताया कि रूसी विमान जब अलास्का में उतरे तो उन्हें ईंधन चाहिए था। लेकिन अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है, इसलिए कैश देना पड़ा। रुबियो ने साफ किया कि रूस पर लगे सारे प्रतिबंध अब भी लागू हैं और उनके असर से रूस रोजाना जूझ रहा है। हालांकि, इसका असर यूक्रेन युद्ध रोकने पर नहीं पड़ा। पुतिन की टीम करीब 5 घंटे अलास्का में रही। ट्रम्प और पुतिन की मुलाकात लगभग 3 घंटे चली। इसमें यूक्रेन जंग खत्म करने पर कोई ठोस सहमति नहीं बनी। पाकिस्तान ने चीन और अफगानिस्तान से बलूच आर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की; तालिबान बोला- यह आपका अंदरूनी मामला पाकिस्तान ने अफगानिस्तान और चीन से तहरीक-ए- तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा उसने तालिबान शासन पर TTP के समर्थन का आरोप भी लगाया है। बुधवार को तीनों देशों के विदेश मंत्रियों ने काबुल में मुलाकात की। वहीं अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने इसे पाकिस्तान का अंदरूनी मामला बताया और आतंकी संगठनों से बातचीत करने की सलाह दी। बीएलए इस वक्त पाकिस्तान और चीन दोनों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। यह संगठन बलूचिस्तान में पाक और चीन के नागरिकों से साथ ही दोनों के बुनियादी ढांचों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे चीन ने तीनों देशों में आर्थिक साझेदारी और सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया। चीन ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) का विस्तार अफगानिस्तान तक करने का प्रस्ताव रखा। जिससे काबुल और कांधार से होते हुए मध्य एशिया तक पहुंच को आसान बनाया जा सके। सीरिया में अमेरिकी हमले में ISIS के अगले चीफ की मौत; फाइनेंसर भी मारा गिराया अमेरिकी सेना ने सीरिया के उत्तरी इलाके में एक बड़ा ऑपरेशन किया है। इसमें आतंकी संगठन ISIS का एक सीनियर मेंबर मारा गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह व्यक्ति संगठन का अगला सीरिया प्रमुख बनने वाला था। हमले में ISIS का एक अहम वित्तीय अधिकारी भी मारा गया। दोनों आतंकी सीरिया और इराक में बड़े हमलों की साजिश रच रहे थे। अमेरिकी सेना ने बताया कि इस कार्रवाई में किसी भी सैनिक या नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा। अमेरिका ने इस ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बताया है। वॉशिंगटन ने साफ किया कि वह आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी रखेगा और ISIS को फिर से खड़ा होने का मौका नहीं देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका के मशहूर जज फ्रैंक कैप्रियो का निधन:माता-पिता का केस सुनने के लिए बच्चों को बुलाते थे; दयालु जज के नाम से फेमस हुए
    Next Article
    भारत-चीन लिपुलेख दर्रे से फिर व्यापार करेंगे:नेपाल ने सीमा विवाद को लेकर विरोध जताया, भारत बोला- यहां से 1954 से ट्रेड हो रहा

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment