SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    वर्ल्ड अपडेट्स:इटली की PM मेलोनी की अश्लील डीपफेक फोटो वायरल करने वाली वेबसाइट बंद, 7 लाख सब्सक्राइबर्स थे

    1 week ago

    इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की अश्लील डीपफेक फोटो पोस्ट करने वाली ‘फीका नाम की वेबसाइट बंद हो गई है। यह साइट महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट करती थी और 20 साल से एक्टिव थी। इसमें 7 लाख सब्सक्राइबर थे और कोई भी यूजर पोर्न सामग्री अपलोड कर सकता था। इस साइट पर मेलोनी, विपक्षी नेता एली श्लीन, EU सांसद अलैस्सांद्रा मोरेत्ती और इन्फ्लुएंसर कीआरा फेरग्नानी जैसी जानी-मानी महिलाओं की फर्जी डीपफेक तस्वीरें डाली गई थीं। इन्हें ‘VIP सेक्शन’ में रखकर लोगों का ध्यान खींचा जाता था। पहली बार सांसद मोरेत्ती ने साइट के खिलाफ मुकदमा किया, जिसके बाद #MeToo जैसे कैंपेन शुरू हुए। 1.7 लाख लोगों ने इसे बंद कराने के लिए याचिका पर साइन किए। भारी विरोध और पुलिस की सख्ती के बाद आखिरकार इसके मालिक ने वेबसाइट बंद कर दी। पीएम मेलोनी ने इसे ‘शर्मनाक’ बताया और कहा कि 2025 में भी महिलाओं की गरिमा को चोट पहुंचाने वाली हरकतें अस्वीकार्य हैं। इससे पहले ‘मिया मोग्लिए’ नाम का एक फेसबुक पेज भी विवादों में आया था, जिसमें लोग अपनी पत्नियों या गर्लफ्रेंड की आपत्तिजनक तस्वीरें डालते थे। विरोध के बाद मेटा ने पेज हटा दिया था। पाकिस्तान में बाढ़ से 24 घंटे में 15 लोगों की मौत, लाखों लोग प्रभावित पाकिस्तान के पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से लाखों लोगों के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 15 लोगों की जान चली गई और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। पंजाब में 10 लोग और खैबर पख्तूनख्वा में 5 लोग मारे गए। पाकिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) ने बताया कि 26 जून से 31 अगस्त तक बाढ़ और बारिश से 854 लोगों की मौत हो चुकी है और 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पंजाब की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने कहा- पंजाब में 20 लाख से ज्यादा लोग इस भयानक बाढ़ से प्रभावित हैं। सरकार ने 7.6 लाख लोगों और 5 लाख पशुओं को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया है।" पंजाब की डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने बताया कि लाहौर, हाफिजाबाद और मुल्तान में कई जगहों पर रविवार सुबह तक 24 घंटों में 60 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पंजाब में इतनी बड़ी बाढ़ पहले कभी नहीं देखी गई। सरकार दिन-रात बचाव और मदद के काम में जुटी है। खैबर पख्तूनख्वा में भी भारी बारिश का कहर जारी है। जून से अब तक वहां 406 लोग मारे जा चुके हैं। PoK में एक हेलिकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों समेत 5 लोगों की मौत PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान में एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने से दो पायलटों सहित पांच क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फारक ने बताया कि यह हादसा डायमर जिले के चिलास इलाके में हुआ। डायमर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने कहा कि हेलिकॉप्टर एक नए हेलीपैड पर टेस्ट लैंडिंग कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। यह हाल के हफ्तों में दूसरा हेलिकॉप्टर हादसा है। पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा सरकार के एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की घटना सामने आई थी। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप; 622 लोगों की मौत अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में रविवार देर रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र बसावुल से 36 किमी दूर और गहराई 10 किमी रही। इसमें 622 लोगों की मौत हो गई और 1500 से ज्यादा लोग घायल है। यह इलाका लगातार भूकंप प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। पुतिन से बात करते रहे मोदी:बगल में खड़े पाकिस्तानी PM शहबाज टकटकी लगाए देखते रहे; SCO समिट की 10 PHOTOS चीन में तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के दूसरे दिन सोमवार को दुनिया के बड़े नेता अपनी बात रखने पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक साथ नजर आए। तीनों नेताओं ने काफी देर तक बातें कीं। एक पल ऐसा भी आया, जब मोदी और पुतिन बात करते हुए गुजर रहे थे और पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ उन्हें टकटकी लगाए देख रहे थे। SCO मीटिंग खत्म होने के बाद पुतिन और मोदी एक ही कार से द्विपक्षीय बातचीत के लिए रवाना हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर... ट्रम्प के सलाहकार बोले-रूसी तेल से भारतीय ब्राह्मणों को मुनाफा:कीमत पूरा देश चुका रहा; भारत के चीन-रूस के करीब जाने से दुनिया में अशांति फैलेगी ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने भारतीय ब्राह्मणों पर रूसी तेल खरीद कर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत के ब्राह्मण रूसी तेल से मुनाफा कमा रहे हैं, जिसकी कीमत पूरा भारत चुका रहा है। नवारो ने कहा कि भारत रूस से तेल खरीदकर उसे यूक्रेन पर हमला करने के लिए पैसे दे रहा है। इसलिए सबसे ज्यादा टैरिफ झेल रहा है। इससे रूस और अमेरिका को नुकसान नहीं हो रहा है, बल्कि आम भारतीयों को हो रहा है। यह बात उन्हें समझनी चाहिए। नवारो ने भारत को ‘रूस की धुलाई मशीन’ कहा और आरोप लगाया कि भारत न सिर्फ व्यापार असंतुलन बढ़ा रहा है, बल्कि ऐसे गठजोड़ भी मजबूत कर रहा है, जो अमेरिका के हितों के खिलाफ हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर... SCO में आतंकवाद के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:पाकिस्तानी PM की मौजूदगी में पहलगाम हमले की निंदा, मेंबर देश बोले- आतंकियों को सजा दिलाना जरूरी चीन में SCO समिट के दूसरे दिन भारत को बड़ी सफलता मिली है। घोषणापत्र में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की गई है। इस दौरान पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। घोषणा पत्र में कहा गया कि इस हमले के अपराधियों, आयोजकों और उन्हें समर्थन देने वालों को सजा दिलाना जरूरी है। इस साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि इससे पहले जून में हुई रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान SCO के घोषणापत्र में पहलगाम हमले का जिक्र भी नहीं था। इसे लेकर भारत ने नाराजगी जताई थी। साथ ही इस पर साइन करने से इनकार कर दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर... SCO समिट पर वर्ल्ड मीडिया:NYT ने लिखा- अमेरिका के लिए भारत अब चीन का विकल्प नहीं, CNN की खबर- अमेरिकी दादागिरी के खिलाफ चीन चीन में तियानजिन शहर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति पुतिन एक साथ नजर आए। तीनों नेताओं ने काफी देर तक बातें कीं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की उथल-पुथल भरी टैरिफ नीतियों की वजह से यह समिट दुनिया की मीडिया में छाया रहा। इस बार 3400 से ज्यादा पत्रकार इस समिट को कवर करने पहुंचे थे। दुनियाभर के मीडिया ने इस समिट को कवर किया। जानिए किसने क्या लिखा... यहां पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प का दावा- भारत अमेरिका पर टैरिफ घटाने को तैयार:कहा- अब देर हो चुकी, भारत को पहले ही कम कर देना चाहिए था
    Next Article
    SCO समिट पर वर्ल्ड मीडिया:NYT ने लिखा- ट्रम्प ने भारत की मुश्किलें बढ़ाई; रॉयटर्स बोला- मोदी-पुतिन के साथ अमेरिका को चुनौती दे रहा चीन

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment