Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दिल्ली पुलिस ने शिमला से 3 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार किए:हिमाचल ने कार्रवाई को अवैध बताकर छुड़ाया, 20 जवान हिरासत में लिए

    9 hours ago

    दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से तीन युवा कांग्रेस नेताओं को बुधवार सुबह शिमला के रोहड़ू से गिरफ्तार किया। पुलिस इन्हें लेकर दिल्ली जा रही थी। इस दौरान हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस को कंडाघाट के साथ रोका और गिरफ्तार किए तीनों लड़कों को छुड़ाया। इससे हिमाचल और दिल्ली की पुलिस आमने-सामने आ गई है। हिमाचल ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताया, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई। सूत्रों के अनुसार- दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की है। सूत्र बताते हैं कि जिन तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के है। आरोप है कि तीनों प्रदर्शन में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वह छुपने के लिए शिमला के रोहड़ू पहुंचे थे। हिमाचल पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के बाद हिमाचल पुलिस द्वारा उन्हें शिमला के चक्कर कोर्ट में पेश करने को ले गई है। यहां दिल्ली पुलिस के एक दर्जन से ज्यादा जवान चक्कर कोर्ट लाए गए हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस तीन गाड़ियों में रोहड़ू पहुंची थी। हिमाचल पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। रोहड़ू में ठहरे थे युवा कांग्रेस वर्कर AI समिट के दौरान शर्टलैस प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहडू के मेंदली में एक रेस्ट हाउस में ठहरे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस रेस्ट हाउस से रजिस्टर साथ ले गई है और यह जांच की जा रही है कि रेस्ट हाउस किसके नाम से बुक हुए थे। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं..
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर वाली NCERT किताब की बिक्री पर रोक:CJI ने कहा था- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत किसी को नहीं; केस खुद देखूंगा
    Next Article
    Over a year on, Isro says panel traces NVS-02 failure to pyro valve signal loss

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment