Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    देहरादून में खाई में गिरी बस, 4 की मौत:5 की हालत गंभीर, 35 से ज्यादा घायल; पांवटा साहिब जा रही थी

    1 month ago

    देहरादून में हिमाचल प्रदेश की एचआरटीसी बस खाई में जा गिरी, जिससे 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। मृतकों दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादास त्यूणी क्षेत्र में हुआ। सुबह करीब 10 बजे हिमाचल प्रदेश के नेरवा-चौपाल से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस हरिपुर-क्वानू मीनस मार्ग पर क्वानू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के आदेशानुसार, SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं। हादसे की PHOTOS… बाहर कट लगने के दौरान बस खाई में गिरी हादसे का शिकार हुई HRTC की बस का नंबर HP-66A-2588 बताया गया है। दुर्घटना की सूचना सबसे पहले बस के परिचालक ने पुलिस को फोन कर दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा उस समय हुआ, जब बस चालक दूसरे वाहन को पास दे रहा था। इसी दौरान सड़क से ज्यादा बाहर कट लगने के कारण बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस चालक का नाम दिनेश शर्मा और कंडक्टर का नाम जगदीश चंद बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है, वहीं हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    सेंसेक्स 2500 अंक चढ़ा, वजह- ट्रम्प ने टैरिफ घटाया:84,000 के पार पहुंचा, निफ्टी भी 750 अंक ऊपर; अडाणी के शेयर 13% तक चढ़े
    Next Article
    ABP Live Pet First | 7 Vet-Approved Homemade Dog Food Recipes For A Healthier Pup

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment