Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स 2500 अंक चढ़ा, वजह- ट्रम्प ने टैरिफ घटाया:84,000 के पार पहुंचा, निफ्टी भी 750 अंक ऊपर; अडाणी के शेयर 13% तक चढ़े

    1 month ago

    आज यानी, 3 फरवरी को सेंसेक्स में 2500 अंक या 3%की तेजी है। ये 84,200 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 750 अंक या 3% की तेजी है। ये 25,850 पर पहुंच गया है। ट्रम्प ने भारत पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिस वजह से बाजार चढ़ा है। रियल्टी, ऑटो और IT शेयर में सबसे ज्यादा खरीदारी है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 5% चढ़ा है। आईटी और ऑटो इंडेक्स में 4% की तेजी है। निफ्टी मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और बैंक इंडेक्स में लगभग 3% की तेजी है। निफ्टी 50 के 46 शेयरों में तेजी और 4 में गिरावट है। 1 फरवरी को बजट में STT टैक्स बढ़ने के ऐलान के बाद सेंसेक्स 1,546 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं कल 2 फरवरी को सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 पर बंद हुआ था। आज भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान चलते बाजार में तेजी है। ट्रेड डील से अडाणी के शेयर 13% तक चढ़े भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील से अडाणी ग्रुप के शेयर 13% तक चढ़े हैं। अडाणी ग्रुप का अमेरिका में कई सेक्टर्स में बड़ा कारोबार है, इसलिए इसके शेयरों में तेजी है। ट्रम्प बोले- भारत के साथ ट्रेड डील पर सहमत US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 फरवरी को कहा कि वे भारत के साथ डील पर सहमत हैं, जिसमें टैरिफ 50% से घटकर 18% हो जाएगा। भारत रूस से ऑयल खरीद बंद करेगा और US से ज्यादा एनर्जी, टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स खरीदेगा। टैरिफ घटने से भारत को 5 फायदे 1. अमेरिका में सस्ता होगा भारतीय सामान: अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाले टैक्स को 50% से घटाकर 18% कर दिया है। इसका मतलब है कि 'मेड इन इंडिया' प्रोडक्ट अब अमेरिका में पहले से सस्ते बिकेंगे, जिससे उनकी डिमांड बढ़ेगी। 2. कपड़ा और गारमेंट सेक्टर में ग्रोथ: टेक्सटाइल इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा फायदा होगा क्योंकि भारत के कुल कपड़ा निर्यात का 28% हिस्सा अकेले अमेरिका जाता है। टैक्स कम होने से भारतीय कपड़े ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाएंगे। 3. इंजीनियरिंग और ऑटो पार्ट्स को नए ऑर्डर: भारत से अमेरिका जाने वाले सामानों में सबसे बड़ा हिस्सा मशीनरी और ऑटो पार्ट्स का है। टैक्स घटने से इन कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा और उन्हें अमेरिका से नए और बड़े ऑर्डर्स मिलने में आसानी होगी। 4. सीफूड और ज्वैलरी व्यापारियों को राहत: समुद्री भोजन और हीरे-जवाहरात के निर्यात पर लागत कम आएगी। इससे इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों और ज्वेलर्स को फायदा होगा। 5. शेयर बाजार और रुपया होगा मजबूत: इस डील से सेंटीमेंट बदलेगा, जिससे शेयर बाजार में तेजी आएगी। साथ ही, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजबूत होगा। एशियाई और अमेरिकी बाजार में तेजी विदेशी निवेशकों ने 2 फरवरी को 1,859 करोड़ के शेयर बेचे सोमवार को सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 पर बंद बजट के एक दिन बाद 2 फरवरी को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर 81,666 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 262 अंक चढ़ा। ये 25,088 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट रही। निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल इंडेक्स में 2% तक की तेजी दिखी। वहीं IT शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें 2004 में LTCG टैक्स हटाने के लिए लाए थे STT: अब सरकार दोनों वसूल रही; बजट में FO ट्रेडिंग पर टैक्स 150% तक बढ़ाया तारीख 1 अक्टूबर 2004। तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शेयर बाजार में मुनाफे पर लगने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स को हटा दिया। इसके बदले में उन्होंने सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) पेश किया। तर्क सीधा था- मुनाफे पर टैक्स छोड़ो, हर सौदे पर टैक्स दो। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read More
    Previous Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन पर संसदीय जांच, दंपती ने सफाई देने के लिए सहमति जताई, यौन अपराधी से संबंध को लेकर पूछताछ होगी
    Next Article
    देहरादून में खाई में गिरी बस, 4 की मौत:5 की हालत गंभीर, 35 से ज्यादा घायल; पांवटा साहिब जा रही थी

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment