Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्डकप NZ vs AFG, गुलबदीन का अर्धशतक:सेदिकुल्लाह अटल आउट, नाईब के साथ 79 रन की साझेदारी टूटी

    3 weeks ago

    टी-20 वर्ल्ड का चौथा मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। यह ग्रुप-डी का पहला मैच है। अफगानिस्तान ने 15 ओवर के बाद 3 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। गुलबदीन नाईब और दारविश रसूली क्रीज पर हैं। नाईब ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। न्यूजीलैंड ने वॉर्म अप मैच में USA को 7 रन से हराया। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले कीवी टीम को भारत के खिलाफ 4-1 से सीरीज हार झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को प्रैक्टिस मैच में 23 रन से हराया था। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, जियाउर रहमान और मुजीब उर रहमान।
    Click here to Read More
    Previous Article
    गौरव गोगोई का मामला गृह मंत्रालय भेजेगी असम सरकार:CM हिमंता के आरोप- कांग्रेस सांसद की पत्नी के PAK खुफिया एजेंसी ISI से संबंध
    Next Article
    Drunk Bengaluru Women Crash Into Cab, Hit Driver With Helmet, Abuse Crowd

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment