Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गौरव गोगोई का मामला गृह मंत्रालय भेजेगी असम सरकार:CM हिमंता के आरोप- कांग्रेस सांसद की पत्नी के PAK खुफिया एजेंसी ISI से संबंध

    3 weeks ago

    असम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर दिया। इस काम के लिए सैलरी अली तौकीर शेख ही देता था। हिमंता का आरोप है कि एलिजाबेथ ने भारत से जुड़ी कई जानकारियां इकट्ठा करती थीं, और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थी। हिमंता ने यह भी दावा किया कि अली तौकीर 2010 से 2013 के बीच 13 बार भारत आया था। उसका मकसद दुनिया में भारत विरोधी नैरेटिव तैयार करना था। गौरव गोगोई-एलिजाबेथ पर CM हिमंता के आरोप गृह मंत्रालय को जांच सौंपेंगे असम CM CM सरमा ने शनिवार को कहा था कि पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख और ब्रिटिश नागरिक एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई से जुड़ी भारत विरोधी साजिश की जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी जाएगी। सरमा ने कहा कि SIT जांच ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां केंद्रीय मदद के बिना आगे बढ़ना संभव नहीं है, क्योंकि इंटरपोल से मदद और भारत सरकार और संसद से संवेदनशील जानकारी की आवश्यकता है। इसलिए यह तय किया गया है कि मामला गृह मंत्रालय चुनी गई केंद्रीय सरकारी एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। हिमंता का दावा- गौरव गोगोई एक पाकिस्तानी एजेंट सरमा ने जनवरी में गोगोई के पाकिस्तानी संबंधों का आरोप दोहराया और दावा किया था कि कांग्रेस नेता एक पाकिस्तानी एजेंट थे, जिन्हें विदेशी ताकतों ने प्लांट किया था। हिमंता ने कहा था कि उनके पास इसे साबित करने के लिए सबूत हैं। हिमंता ने कहा था- गौरव गोगोई पक्का पाकिस्तानी एजेंट है। अगर उसमें हिम्मत है, तो मेरे खिलाफ मानहानि का केस करे। मेरे पास सबूत हैं, वह 100 परसेंट पाकिस्तानी एजेंट है। उसे एक विदेशी ताकत ने हमारे देश में प्लांट किया है। वह एक प्लांटेड आदमी है। मैं यह तथ्यों के साथ कह रहा हूं। गौरव ने कहा था- पत्नी आईएसआई एजेंट, तो मैं भी RAW एजेंट कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी खुद को RAW एजेंट बताया था। गौरव ने कहा था- "अगर मेरी पत्नी पाकिस्तान की ISI एजेंट है, तो मैं भारत का RAW एजेंट हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता अगर कोई ऐसा परिवार जिसके खिलाफ कई केस और कई आरोप हैं, मुझ पर आरोप लगाता है। असम के मुख्यमंत्री ये आरोप सिर्फ अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए लगा रहे हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Pariksha Pe Charcha 2026: PM Modi To Interact With Students On Feb 9, Here's How You Can Watch
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप NZ vs AFG, गुलबदीन का अर्धशतक:सेदिकुल्लाह अटल आउट, नाईब के साथ 79 रन की साझेदारी टूटी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment