Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल 82.1 करोड़ लोगों ने देखा:डिजिटल स्ट्रीमिंग का नया रिकॉर्ड बना; 2023 वनडे फाइनल का रिकॉर्ड 5.9 करोड़ था

    16 hours ago

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच को जियोहॉटस्टार पर एक समय में 82.1 करोड़ लोगों ने एक साथ देखा। यह टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी समय की अब तक की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप है। इससे पहले किसी ICC टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे ज्यादा 5.9 करोड़ की व्यूअरशिप दर्ज हुई थी, जो 20 नवंबर 2023 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान रिकॉर्ड की गई थी। वहीं, 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 5.3 करोड़ की व्यूअरशिप रही थी। मैच के दौरान ऐसे बढ़ा दर्शकों का आंकड़ा फाइनल मुकाबले की शुरुआत से पहले आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगर रिकी मार्टिन के प्रदर्शन को 2.1 करोड़ दर्शक देख रहे थे। टॉस के समय यह संख्या बढ़कर 4.2 करोड़ हो गई, जबकि भारत की पारी की पहली गेंद डाले जाने से पहले व्यूअरशिप 6.5 करोड़ तक पहुंच गई। भारत की पारी समाप्त होने तक दर्शकों की संख्या बढ़कर 43.9 करोड़ हो गई। इनिंग ब्रेक के दौरान 44.3 करोड़ दर्शक प्लेटफॉर्म से जुड़े रहे। न्यूजीलैंड की पारी के पहले ओवर में यह आंकड़ा बढ़कर 50.3 करोड़ हो गया। न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट 19वें ओवर में गिरने के समय प्लेटफॉर्म पर 74.5 करोड़ लोग एक साथ मैच देख रहे थे। मैच के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के अंत तक यह संख्या बढ़कर 82.1 करोड़ तक पहुंच गई। भारत ने तीसरी बार खिताब जीता रविवार को खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार(2007, 2024, 2026) टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इसके साथ ही भारत अपने घर में यह ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश भी बन गया। भारत ने अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Shriram Finance, Nykaa & more: Top stocks to watch on March 9
    Next Article
    रोजाना एक टुकड़ा काला गुड़ खाने से क्या होता है, सच जानकर आज से शुरू कर देंगे खाना!

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment