Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रिटायर्ड जज के घर से चार LPG सिलेंडर चोरी:भोपाल में बाइक पर ले गए 3 युवक; कटनी में 4 स्कूलों से 8 सिलेंडर उड़ाए

    12 hours ago

    एलपीजी सिलेंडर की चोरी…वो भी रिटायर्ड जज के घर से। देशभर में एलपीजी संकट के बीच गैस सिलेंडर की चोरी का ये मामला भोपाल का है। वहीं, कटनी में एक ही हफ्ते में चार सरकारी स्कूलों से 8 सिलेंडर चोरी हो गए हैं। पहली वारदात भोपाल में लालघाटी इलाके के ओम शिव नगर में 15 मार्च की रात की है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक, फरियादी रॉबिन जैन ने थाने में इसकी शिकायत की है। अधिवक्ता रॉबिन के पिता स्व. विमल कुमार जैन पूर्व न्यायाधीश रहे हैं। वीडियो में दिखे तीन चोर सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि देर रात रॉबिन के घर के सामने एक बाइक आकर रुकी। इस पर तीन युवक सवार थे। एक युवक उतरा, बाकी दो बाइक पर ही बैठे रहे। युवक ने घर के अंदर झांका। फिर साथियों को इशारा करके वापस बाइक पर जा बैठा। थोड़ी देर बाद बाइक से दो युवक लौटे। इनमें से एक उतरा और रॉबिन के घर की पार्किंग में से एक-एक कर चारों सिलेंडर उठाए। फिर बाइक पर रखे। इसके बाद वे भाग निकले। देखिए, तीन तस्वीरें… एक सिलेंडर भारत गैस और तीन इंडेन के रॉबिन ने पुलिस को बताया कि 15 मार्च की रात करीब 12:30 बजे घर की पार्किंग में चार खाली गैस सिलेंडर रखे थे। अगले दिन सुबह करीब 9 बजे जब वे पार्किंग से कार निकालने पहुंचे तो देखा कि सिलेंडर वहां नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें तीन युवक सिलेंडर चोरी कर ले जाते दिखे। इनमें से एक भारत और तीन इंडेन के हैं। सभी सिलेंडर खाली थे, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपए बताई गई है। गैस कनेक्शन रॉबिन के पिता विमल कुमार जैन और भाई सचिन जैन के नाम से हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। कटनी में 4 सरकारी स्कूलों से 8 सिलेंडर चोरी उधर, कटनी में 4 सरकारी स्कूलों से 8 गैस सिलेंडर चोरी होने के मामले सामने आए हैं। वो भी एक ही हफ्ते में और एक ही थाना इलाके से। बड़वारा थाना इलाके में बीते एक सप्ताह में चोरों ने चार सरकारी स्कूलों के ताले तोड़कर मिड डे मील के लिए रखे गैस सिलेंडरों पर हाथ साफ किया है। पुलिस के मुताबिक, शासकीय माध्यमिक शाला भजिया से 4 भरे हुए जबकि उसी रात भजिया कन्या शाला से एक गैस सिलेंडर चोरी हो गया। वहीं, शासकीय माध्यमिक शाला परसेल से 3 सिलेंडर जबकि शासकीय माध्यमिक विद्यालय पनशोखर से एक गैस सिलेंडर चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने कहा- जल्द ही पकड़े जाएंगे चोर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने मंगलवार को बताया कि अलग-अलग स्कूलों से सिलेंडर चोरी की शिकायतें मिली हैं। सभी मामलों में एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस की विशेष टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेसियों ने दुकानदारों को फ्री बांटा कोयला मध्य प्रदेश में एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार को निशाने पर ले रही है। इसी सिलसिले में मंगलवार को भोपाल के गोविंदपुरा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रविन्द्र साहू झूमरवाला ने बरखेड़ा पठानी इलाके में दुकानदारों और नागरिकों को मुफ्त में कोयला बांटा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:NIA ने 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया, भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने का आरोप
    Next Article
    क्रिकेटर कुलदीप यादव दुल्हन के साथ विंटेज कार से पहुंचे:वंशिका ने स्टोन वाली साड़ी पहनी; लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment