Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    क्रिकेटर कुलदीप यादव दुल्हन के साथ विंटेज कार से पहुंचे:वंशिका ने स्टोन वाली साड़ी पहनी; लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन

    23 hours ago

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन शुरू हो गया है। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे हैं। 1960 मॉडल की यह कार दिल्ली से मंगवाई गई है। दूल्हा-दुल्हन ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कुलदीप ने ब्लैक कलर का बंद गला सूट तो वंशिका ने क्रीम कलर की साड़ी पहनी है। इसमें लाल रंग के स्टोन की कढ़ाई है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सबसे पहले स्टेज पर पहुंचकर कुलदीप- वंशिका को आशीर्वाद दिया। कुलदीप ने गौतम गंभीर के पैर छुए। यूपी के CM मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रिसेप्शन में पहुंचे हैं। कुलदीप ने योगी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जबकि वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। रिसेप्शन में क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ आए हैं। होटल में उन पर फूलों की बारिश की गई। उसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचेंगे। रिसेप्शन में 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। रिसेप्शन और मेहमानों की तस्वीरें देखिए- कुलदीप-वंशिका की रिसेप्शन पार्टी के पल-पल के अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में पढ़िए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    रिटायर्ड जज के घर से चार LPG सिलेंडर चोरी:भोपाल में बाइक पर ले गए 3 युवक; कटनी में 4 स्कूलों से 8 सिलेंडर उड़ाए
    Next Article
    'Don’t bring husband': British‑Indian politician criticises student for seeking funds to bring family

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment