Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान के युवक की ईरान के हमले में मौत:क्रूड ऑयल टैंकर पर गिरी थी मिसाइल, 3 दिन शव ढूंढ रही एजेंसीज

    9 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान की वॉर में राजस्थान के एक युवक की मौत हो गई। संभवत: इस युद्ध में किसी भारतीय की ये पहली मौत है। नागौर जिले के रहने वाला युवक क्रूड ऑयल कंपनी के शिप पर जॉब करता था। जानकारी के अनुसार 1 मार्च की सुबह ओमान के एक पोर्ट पर ईरान की मिसाइल उनके जहाज पर गिरी थी। हादसे में शिप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दलीप शिप के अगले हिस्से में पायलट आशीष कुमार के साथ ​थे। आशीष बिहार के रहने वाले थे, जिनका शव मिल गया है। वहीं, दिलीप के बॉडी अभी नहीं मिली है। खासब पोर्ट पर खड़ा था शिप हमले के समय जहाज खासब पोर्ट पर खड़ा था। कंपनी के अनुसार हमले के दौरान अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया था, लेकिन कैप्टन आशीष समेत 2 अन्य लोग मिसिंग हो गए थे। हमले के तीन दिन बाद बुधवार सुबह कंपनी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की। इनमें नागौर के खींवताना के रहने वाले दलीप भी शामिल हैं। ये शिप स्काईलाइट कंपनी का था। शिप कंपनी और सुरक्षा एजेंसीज तीन दिन से उनकी बॉडी ढूंढ रही हैं। दलीप के भाई देवेंद्र सिंह ने बताया - दलीप सिंह पुत्र कानसिंह ने 22 जनवरी 2026 को मर्चेंट नेवी में ड्यूटी जॉइन की थी। वो ऑयल/केमिकल टैंकर में क्रू मेंबर थे। 28 फरवरी को परिवार से हुई थी आखिरी बात जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को आखिरी बार दिलीप की परिवार से बात हुई थी। दलीप के साथ नागौर जिले के बामणा गांव के रहने वाले सुनील कुमार भी काम करते थे। वे सुनील की ड्यूटी खत्म होने के बाद उनकी जगह ही शिफ्ट में पहुंचे थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    From record highs to 13% fall: How Middle East crisis hit South Korean benchmark Kospi
    Next Article
    500 million and counting! T20 World Cup shatters viewership records in India

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment