Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजपाल यादव को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत:1.5 करोड़ रुपए डिमांड ड्राफ्ट से जमा करने के बाद मिली राहत, कोर्ट की सख्ती के बीच आदेश

    12 hours ago

    हाईकोर्ट में सोमवार को अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान भुगतान के तरीके को लेकर अहम बहस हुई। सुनवाई में उनके वकील ने अदालत को बताया कि वे 1.5 करोड़ रुपए की राशि एफडीआर (फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद) के जरिए जमा करने को तैयार हैं। हालांकि, जस्टिस शर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि यह राशि एफडीआर के बजाय डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। अदालत ने रिकॉर्ड पर लिया कि 25 लाख रुपए का एक डिमांड ड्राफ्ट पहले ही जमा किया जा चुका है। इसके अलावा 75 लाख रुपए का एक और डीडी भी पूर्व में कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। न्यायालय ने निर्देश दिया था कि शेष 1.5 करोड़ रुपए की राशि भी उसी दिन दोपहर 3 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा कराई जाए। कोर्ट ने साफ कहा था कि निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी राशि जमा होने पर ही अंतरिम जमानत पर रिहाई संभव होगी। भुगतान के तरीके को लेकर अदालत का रुख सख्त रहा और किसी भी प्रकार की छूट देने से इनकार कर दिया गया। जस्टिस शर्मा ने दोहराया कि न्यायालय के आदेशों का पालन तय प्रारूप में ही किया जाना चाहिए। निर्धारित समय के भीतर शेष 1.5 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया गया। इसके बाद अदालत ने अभिनेता राजपाल यादव को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया। इस तरह, कोर्ट की शर्तों का पालन किए जाने के बाद राजपाल यादव को राहत मिल गई है। मामले में आगे की सुनवाई नियत तिथि पर होगी, लेकिन फिलहाल भुगतान की शर्त पूरी होने से उन्हें अंतरिम जमानत मिल चुकी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Horoscope Tomorrow, February 17, 2026: Your zodiac insights await
    Next Article
    अमेरिकी राजदूत इंडियन आर्मी के कमांड ऑफिस जाएंगे:यूबीटी सांसद ने सवाल उठाए, लिखा- भारत के फैसले अमेरिका से प्रभावित होते हैं, ये उसका उदाहरण

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment