Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमेरिकी राजदूत इंडियन आर्मी के कमांड ऑफिस जाएंगे:यूबीटी सांसद ने सवाल उठाए, लिखा- भारत के फैसले अमेरिका से प्रभावित होते हैं, ये उसका उदाहरण

    8 hours ago

    भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के इंडियन आर्मी के कमांड ऑफिस जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल सर्जियो ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि वह चंडीगढ़ पहुंचे हैं और इंडियन आर्मी के वेस्टर्न कमांड का दौरा करेंगे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए शिवसेना यूबीटी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिका की भारत में बढ़ती दखलअंदाजी पर सवाल उठाए। उन्होंने X पर लिखा कि अब भारत के राष्ट्रीय रणनीतिक हित काफी हद तक इस बात से जुड़े दिख रहे हैं कि अमेरिका भारत से क्या चाहता है। इसलिए यह दौरा भी उसी से जुड़ता दिख रहा है। इतिहास याद रखेगा कि भारत-पाक तनाव कम होने की घोषणा भारतीयों को पहले अपनी सरकार से नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति के सोशल मीडिया से पता चली। अमेरिकी राजदूत तो अपने देश के हित के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन हमारे हित के लिए कौन काम कर रहा है? इस सवाल का जवाब साफ नहीं है। भारत-यूएस ट्रेड डील को लेकर लगातार सवाल उठ रहे… 2 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा की थी। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है। ट्रम्प ने अप्रैल में 25% रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसे को तैसा) लगाया था और रूस से तेल खरीदने के कारण अगस्त में 25% पेनल्टी का ऐलान किया था। इससे भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया था। अब भारत पर सिर्फ टैरिफ 18% ही लगेगा। अमेरिका रूसी तेल खरीदने के कारण लगा 25% टैरिफ हटा देगा। 14 फरवरी: राहुल बोले थे- व्यापार समझौता आगे कुआं, पीछे खाई जैसा दो दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि ट्रेड डील से कपास उगाने वाले किसानों और कपड़ा उद्योग पर उल्टा असर पड़ेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शनिवार को अपने वीडियो पोस्ट में राहुल ने आरोप लगाया कि 18% टैरिफ बनाम 0% समझाता हूं, कैसे झूठ बोलने में माहिर प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट इसपर भ्रम फैला रहे हैं, और किस तरह से वो भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के कपास किसानों और टेक्सटाइल एक्सपोर्टर्स को धोखा दे रहे हैं। राहुल बोले- बांग्लादेश भारत से कपास आयात बंद कर सकता है पोस्ट में राहुल ने कहा कि बांग्लादेश को अमेरिका में गारमेंट्स निर्यात पर 0% टैरिफ का फायदा दिया जा रहा है - शर्त बस इतनी है कि वो अमेरिकी कपास आयात करें। राहुल ने बताया कि भारत के गारमेंट्स पर 18% टैरिफ की घोषणा के बाद जब मैंने संसद में बांग्लादेश को मिल रही खास रियायत पर सवाल उठाया, तब मोदी सरकार के मंत्री का जवाब आया - अगर यही फायदा हमें भी चाहिए, तो अमेरिका से कपास मंगवानी होगी। आखिर, ये बात तब तक देश से छुपाई क्यों गई? और, ये कैसी नीति है? क्या यह सचमुच में कोई विकल्प है - या फिर “आगे कुआं, पीछे खाई” की हालत में फंसाने वाला जाल? पोस्ट में राहुल बोले अगर हम अमेरिकी कपास मंगवाते हैं तो हमारे अपने किसान बर्बाद हो जाएंगे। अगर नहीं मंगवाते, तो हमारा टेक्सटाइल उद्योग पिछड़कर तबाह हो जाएगा। और, अब बांग्लादेश यह संकेत दे रहा है कि वह भारत से कपास आयात भी कम या बंद कर सकता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    राजपाल यादव को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत:1.5 करोड़ रुपए डिमांड ड्राफ्ट से जमा करने के बाद मिली राहत, कोर्ट की सख्ती के बीच आदेश
    Next Article
    7 ‘Natural’ Supplements That May Damage Your Liver And Kidneys

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment