Search

    Language Settings
    Select Website Language

    PM मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से बात की:होर्मुज स्ट्रेट और व्यापार पर चर्चा की; ईरान जंग पर बात करने पाकिस्तान जाएंगे 3 देश

    23 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का 29वां दिन है। पीएम मोदी ने शनिवार को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर ईरान जंग को लेकर बात की। पीएम मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि होर्मुज स्ट्रेट जैसे समुद्री रास्ते खुले और सुरक्षित रहने चाहिए और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित नहीं होना चाहिए। वहीं, ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्री 30 मार्च को पाकिस्तान पहुंचेंगे। यहां वे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे। इस्लामाबाद में होने वाली इस बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा होगी। युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बड़ी बैठक मानी जा रही है, जिसमें कई देशों के विदेश मंत्री एक साथ शामिल होंगे। पाकिस्तान में क्यों हो रही मीटिंग… पाकिस्तान के ईरान और सऊदी अरब दोनों से बेहतर रिश्ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसलिए पाकिस्तान को विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए बेहतर जगह माना जा रहा है। यह मीटिंग पहले तुर्किये में होनी थी, लेकिन बाद में इसे पाकिस्तान शिफ्ट कर दिया गया। ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    IPL 2026; SRH की कप्तानी में ईशान की पहली फिफ्टी:27 बॉल पर बनाए 51 रन; पारी में 3 छक्के, 5 चौके शामिल; SRH की कप्तानी
    Next Article
    JD Vance says he’s 'obsessed' with UFOs, believes aliens are actually demons

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment