Search

    Language Settings
    Select Website Language

    IPL 2026; SRH की कप्तानी में ईशान की पहली फिफ्टी:27 बॉल पर बनाए 51 रन; पारी में 3 छक्के, 5 चौके शामिल; SRH की कप्तानी

    19 hours ago

    IPL के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु ने टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। बतौर कप्तान IPL 2026 में ईशान ने चोके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। उनकी पार्री में 3 छक्के, 6 चौके शामिल हैं। छठवें ओवर में ईशान ने 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 16 रन जुटाए। ईशान ने छठवें ओवर की दूसरी गेंद ने 89 मीटर का छक्का जड़ा। वहीं दूसरी गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर भी सिक्स लगाए। SRH की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं। पैट कमिंस के चोटिल होने की वजह से उन्हें SRH की कप्तानी सौंपी गई है। IPL के इतिहास में वे पहली बार किसी टीम के लिए कप्तानी कर रहे हैं। SRH के सबसे कम उम्र के कप्तान बने ईशान किशन इसके साथ ही ईशान किशन हैदराबाद के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं। वे 27 साल 253 दिन के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम था, जिन्होंने 2018 में 27 साल 244 दिन की उम्र में टीम की कप्तानी की थी। वहीं RCB की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे। आज के मुकाबले में विराट कोहली और ईशान किशन के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है। RCB ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद की टीम पिछली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी और छठे स्थान पर रही थी। ईशान किशन और रजत पाटीदार की टक्कर SRH के रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस के शुरुआती मैचों से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है। कमिंस अपनी कमर की चोट से उबर रहे हैं। वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं। ईशान से पहले शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और मनीष पांडे जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी भी हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं लेकिन ईशान ने उम्र के मामले में इन सबको पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपए में ख़रीदा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2026 से पहले रिटेन किया था। ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जिताया था। ऐसे में सभी की निगाहें आज ईशान पर रहेंगी। आज ईशान किशन और विराट कोहली की टक्कर देखने को मिलेगी। ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास आईपीएल 2025 में ईशान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दम पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड में जगह पाई थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वो भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया। ईशान किशन की बैटिंग से जुड़े अपडेट्स के नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    IPL का पहला मैच RCB vs SRH:कप्तान ईशान ने 27 गेंद पर फिफ्टी लगाई; डेब्यू मुकाबले में जैकब डफी को 3 विकेट
    Next Article
    PM मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से बात की:होर्मुज स्ट्रेट और व्यापार पर चर्चा की; ईरान जंग पर बात करने पाकिस्तान जाएंगे 3 देश

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment