SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    पंजाब में राहुल गांधी की SP से बहस:PAK बॉर्डर के पास जाने से रोका, कांग्रेस नेता बोले- भारत में मुझे प्रोटेक्ट नहीं कर सकते

    17 hours ago

    पंजाब के गुरदासपुर में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुलिस अधिकारियों से बहस हो गई। राहुल गांधी गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने गए थे। जैसे ही वे पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गांवों की ओर बढ़ने लगे तो SP जुगराज सिंह ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया। SP ने राहुल गांधी को बताया कि आगे पाकिस्तान का बॉर्डर है और फेंसिंग टूटी हुई है। इस पर राहुल गांधी ने SP से कहा कि आप इंडियन टेरिटरी में मुझे प्रोटेक्ट नहीं कर सकते, इसलिए मुझे आगे जाने से रोका जा रहा है। SP ने जवाब दिया कि वहां सिक्योरिटी कंसर्न है। इस दौरान राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी देर तक बहस हुई। आखिर में राहुल गांधी उन गांवों का दौरा किए बिना ही लौट गए। राहुल गांधी ने बहस का वीडियो शेयर करते हुए फेसबुक पर लिखा- सुरक्षा का डर किसी और को दिखाएं। हिंदुस्तान की धरती पर तकलीफ में फंसे हर भारतीय की बात सुनना मेरा हक और जिम्मेदारी है। अधिकारियों से बहस के 3 PHOTOS जानिए राहुल गांधी और SP के बीच क्या बात हुई... राहुल गांधी: आप कह रहे हो फेंसिंग टूटी है, ये 8 किलोमीटर दूर है, वहां (किसी दूसरी जगह) 1 किमी दूर था, वहां आपने हमें क्यों जाने दिया? SP: वहां इस तरह की कोई बात नहीं थी। राहुल गांधी: आपने ये सब नहीं लिखा था। प्रताप बाजवा: MLA कह रहीं हैं कि लोगों को यहां लाया गया है, हमें सिर्फ ये आगे क्रॉस करना है। SP: सिक्योरिटी कंसर्न प्रोटेक्टी (राहुल गांधी) के लिए है। अमरिंदर राजा वड़िंग: अगर आप प्रोटेक्टी (राहुल गांधी) को देश में ही सुरक्षा नहीं दे सकते, आप कह रहे हो, फेंस टूटी है, उधर भी लोग रह रहे हैं। अगर हम अपनी ही धरती पर सुरक्षित नहीं तो फिर क्या होगा। SP: हम सुरक्षित रखना चाहते हैं, इसीलिए तो आपके साथ में हैं। राहुल गांधी: ये इंडिया है ना, इंडिया में आप सुरक्षित नहीं कर पा रहे मुझे। SP: सर, रिक्वेस्ट ये है कि वहां पर जो इश्यूज हैं, हम आपके सामने….. राहुल गांधी: आप मुझे ये कह रहे हो कि हिंदुस्तान की टेरिटरी में आप मुझे सुरक्षित नहीं रख सकते। SP: रख सकते हैं, इसीलिए तो आपके सामने खड़े हैं। राहुल गांधी: यही कह रहे हो ना, सुरक्षित नहीं रख सकते। SP: हम हमेशा सुरक्षित रखने के लिए रेडी हैं। राहुल गांधी: मगर, आप कह रहे हो कि वह इंडिया है और मुझे वहां प्रोटेक्ट नहीं कर रहे हो। SP: सर, वह एरिया डिफरेंट है, यह हमारी ड्यूटी है कि… राहुल गांधी: क्या यह इंडिया नहीं है SP: इंडिया है सर राहुल गांधी: फिर डिफरेंट कैसे है? SP: हमें सुरक्षा के हर आसपेक्ट को देखना है राहुल गांधी: आपका कहना है कि इंडियन टेरिटरी में लीडर ऑफ अपोजिशन नहीं जा सकता क्योंकि पंजाब पुलिस उन्हें प्रोटेक्ट नहीं कर सकती। SP: नो सर, ऐसा नहीं है। हम प्रोटेक्ट करने के लिए ऑलवेज रेडी हैं। राहुल गांधी: आप कह रहे हो कि लीडर ऑफ अपोजिशन इंडिया की टेरिटरी में नहीं जा सकता, क्योंकि आप लोग उसे प्रोटेक्ट नहीं कर सकते। वही कह रहे हो। SP: नो सर, हम आपकी सुरक्षा करने के लिए हैं। राहुल गांधी: जाने दो फिर (इसके बाद भी राहुल गांधी को पाकिस्तान बॉर्डर से सटे गांवों में नहीं जाने दिया गया।) अमृतसर के बाद गुरदासपुर पहुंचे थे राहुल गांधी राहुल गांधी अमृतसर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद गुरदासपुर आए थे। यहां दीनानगर में उन्होंने बाढ़ग्रस्त इलाके का जायजा लिया। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा भी थे। फिर राहुल गांधी मकौड़ा पत्तन गांव में प्रभावित लोगों से मिले। इसके बाद वह उन 7 गांवों की तरफ जाने लगे, जो पाकिस्तान बॉर्डर से सटे हैं। तभी पुलिस अधिकारियों ने राहुल गांधी और दूसरे कांग्रेस नेताओं को आगे जाने से रोक लिया। SP बोले- जाने से नहीं रोका, सिर्फ दिक्कतें बताईं गुरदासपुर के SP हेडक्वार्टर जुगराज सिंह ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी को सिक्योरिटी पैरामीटर्स के बारे में बताया था। उन्होंने राहुल गांधी को रोका नहीं था, बल्कि उन्हें आगे के इलाके की स्थिति और संभावित दिक्कतों के बारे में जानकारी दी थी। यह जानकारी राहुल गांधी की सुरक्षा टीम को भी दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने आगे न जाने का फैसला किया। वड़िंग बोले- हिंदुस्तान में सुरक्षित नहीं तो कहां सुरक्षित हैं? कांग्रेस प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि हम वहां जाना चाहते थे, बाढ़ पीड़ितों से मिलना चाहते थे और उनका दुख जानना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि वहां जाना सुरक्षित नहीं है, खतरा है। अगर हिंदुस्तान में राहुल गांधी को पाकिस्तान से खतरा है, तो अगर हिंदुस्तान में हम सुरक्षित नहीं हैं तो कहां सुरक्षित हैं। --------------------- राहुल गांधी के दौरे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- पंजाब में राहुल गांधी ने रोता बच्चा चुप कराया:बाढ़ पीड़ितों से मिले, पाक बॉर्डर से सटे गांवों में नहीं जा सके; बोले-मुआवजा जल्द दे सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (15 सितंबर) पंजाब का दौरा किया। उन्होंने अमृतसर और गुरदासपुर में अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल पंजाब में लगभग साढ़े 6 घंटे रहे। अमृतसर के घोनेवाल गांव में बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में बताते हुए एक बच्चा रो पड़ा, जिसे राहुल गांधी ने गोद में उठाकर चुप कराया। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई में भारी बारिश, रेलवे ट्रैक डूबे:हैदराबाद में बाढ़ के हालात, 2 लोग बहे; राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू
    Next Article
    वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को BMW ने टक्कर मारी:पत्नी गिड़गिड़ाती रही, फिर भी 17 किमी दूर अस्पताल ले जाने से मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment