Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    नेपाल में बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय:4 साल पुरानी पार्टी जीत के करीब, भारत विरोधी केपी ओली की पार्टी का सफाया

    15 hours ago

    नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है। 165 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। RSP ने अब तक 22 सीटें जीत ली हैं, जबकि 94 सीटों पर आगे चल रही है। यह पार्टी सिर्फ 4 साल पहले एक पत्रकार रहे रबि लामिछाने ने बनाई थी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN-UML ने अब तक सिर्फ 1 सीट जीती हैं, जबकि 14 सीटों पर वे आगे हैं। केपी ओली खुद भी झापा-5 सीट पर बालेन शाह से 25 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें सिर्फ 9 हजार वोट मिले हैं, जबकि बालेन शाह को करीब 35 हजार वोट मिल चुके हैं। ओली ने झापा-5 सीट से 2017 और 2022 का चुनाव जीता था। पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद 5 मार्च को हुए चुनाव में 58% लोगों ने वोट डाले। वोटों की गिनती पूरी होने में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी। नेपाल चुनाव के अबतक के नतीजे… नेपाल चुनाव से जुड़ीं 3 तस्वीरें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    इजराइल को 151.8 मिलियन डॉलर के हथियार देगा अमेरिका:इसमें 12000 BLU-110 हवाई बम शामिल; विदेश मंत्री बोले- इमरजेंसी के कारण सैन्य सामान देना जरूरी
    Next Article
    MP-राजस्थान में तापमान 39° तक पहुंचा:हिमाचल, गुजरात, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट; पहाड़ों पर कल से बर्फबारी के आसार

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment