Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    MP-राजस्थान में तापमान 39° तक पहुंचा:हिमाचल, गुजरात, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट; पहाड़ों पर कल से बर्फबारी के आसार

    21 hours ago

    मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में लम्बे समय से एक्टिव एंटी साइक्लोन सिस्टम के कारण राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में समय से पहले गर्मी की शुरुआत हो गई है। मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम का तेजी से बदलने लगा है। मैदानी राज्यों के कई शहरों में पारा 35°C से 39°C तक दर्ज किया जा रहा है। IMD के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में यह 40°C के पार जा सकता है। राजस्थान-गुजरात और मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। गुजरात में शनिवार को लू चल सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी हीटवेव की संभावना है, हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ज्यादा हो गया है। स्काइमेट के अनुसार 7 से 11 मार्च के बीच एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसके चलते जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कब मानी जाती है हीटवेव मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगले 2 दिन मौसम का हाल- राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: तेज धूप से गर्मी बढ़ी; दोपहर में 3 घंटे छांव में रहने की सलाह प्रदेश में मार्च की शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है। सागर, ग्वालियर-चंबल के बाद इंदौर और उज्जैन संभाग में भी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से से एक ट्रफ गुजर रही है।आसमान साफ होने की वजह से गर्मी का असर बढ़ा है। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: हीटवेव का अलर्ट:जैसलमेर में पारा 38 डिग्री पर पहुंचा प्रदेश में गर्मी तेज हो गई है। दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। शुक्रवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, मौसम विभाग ने अगले हफ्ते से पश्चिमी राजस्थान में तेज हीटवेव चलने की संभावना जताते हुए 9, 10 मार्च का यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: 7 दिन मौसम ड्राई, मैदानी इलाकों में पारा 38 डिग्री पार, रात में हल्की ठंड छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई बना हुआ है। अगले 7 दिन तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में अभी भी रात के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: 3 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्की ठंड उत्तराखंड के तीन जिलों में आज बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार इन जिलों में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: मार्च के आखिर से चलने लगेगी लू, मोतिहारी 33.4 और पटना में 32.6 डिग्री तापमान मौसम विभाग, पटना केंद्र के अनुसार इस समय उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क और गर्म हवाएं चल रही हैं। बारिश के लिए कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। बादल और वर्षा की कमी के कारण सूर्य की किरणें सीधे जमीन को गर्म कर रही हैं। इससे तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    नेपाल में बालेन शाह का प्रधानमंत्री बनना तय:4 साल पुरानी पार्टी जीत के करीब, भारत विरोधी केपी ओली की पार्टी का सफाया
    Next Article
    'Jasprit Bumrah is human as well': Phillips fires fresh warning before final

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment