SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    निक्की हेली बोलीं- भारत से रिश्ते बिगाड़ना बड़ी गलती:ट्रम्प को चेताया- भरोसा टूटा तो 25 साल की मेहनत खराब होगी

    3 weeks ago

    संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भारत से संबंधों को लेकर ट्रम्प प्रशासन को चेतावनी दी है। न्यूजवीक मैगजीन में लिखे अपने आर्टिकल में निक्की कहा कि अगर भारत के साथ 25 साल में बना भरोसा टूटता है, तो यह एक रणनीतिक गलती होगी। ​​​​​ निक्की ने यह आर्टिकल ट्रम्प के भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ और उसके दोनों देशों के संबंध पर असर के बारे में लिखा है। उन्होंने ट्रम्प प्रशासन को सलाह दी है कि वह भारत को एक और लोकतांत्रिक साझेदार माने। 'भारत-अमेरिका के रास्ते अलग लेकिन मंजिल एक' निक्की ने आर्टिकल की शुरुआत रीगन और इंदिरा गांधी के बीच 43 साल पहले हुए एक मुलाकात से की है। उन्होंने लिखा- जुलाई 1982 में अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने व्हाइट हाउस में भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के लिए डिनर रखा था। उस समय उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका दो आजाद देश हैं। कभी-कभी हमारे रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन मंजिल एक ही है। लेकिन चार दशक बाद आज अमेरिका-भारत संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। निक्की बोलीं- भारत पर टैरिफ लगाया, चीन पर नहीं निक्की ने अपने आर्टिकल में आगे लिखा कि चीन पर रूस से तेल खरीदने के बावजूद कोई प्रतिबंध नहीं है, जबकि भारत पर अमेरिकी टैरिफ लगाए जा रहे हैं। हेली के मुताबिक यह दिखाता है कि अमेरिका- भारत रिश्तों पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। हेली ने कहा कि भारत ही वह देश है जो एशिया में चीन की बढ़ती ताकत को बैलेंस कर सकता है। पूर्व राजदूत ने यह भी कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही जापान को पीछे छोड़ देगा। भारत का यह उभार चीन की महत्वाकांक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक विवाद को अगर लंबे समय के लिए बढ़ाया गया, तो चीन इसका फायदा उठा लेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सीधे पीएम मोदी से बात करें और रिश्तों को फिर से पटरी पर लाएं। निक्की बोलीं- ट्रम्प प्रशासन के दो मकसद, पूरा करने के लिए भारत की जरूरत 'भारत एक लोकतांत्रिक देश, दुनिया के लिए खतरा नहीं' हेली ने कहा कि लंबी समय के लिए भारत का महत्व और गहरा है। भारत ने 2023 में चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बनना शुरू कर दिया है। जहां चीन की ज्यादातर आबादी बूढ़ी हो रहा है, वहीं भारत में ज्यादातर काम करने वाले लोग अभी जवान हैं। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही जापान को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ जाएगा। भारत का उभार चीन के बाद की सबसे बड़ी भू-राजनीतिक घटना है और यही चीन की महत्वाकांक्षाओं को सबसे बड़ी चुनौती देगा। फर्क ये है कि भारत लोकतंत्र है, इसलिए उसका उभार दुनिया के लिए खतरा नहीं, बल्कि अवसर है। अमेरिका को भारत को वैसा ही महत्व और संसाधन देने चाहिए जैसा वह चीन या इजराइल को देता है। भारत और अमेरिका की दोस्ती और दशकों पुराना भरोसा मौजूदा मुश्किलों को पार करने का मजबूत आधार है। व्यापार और रूसी तेल जैसे मुद्दों पर कठिन बातचीत करनी होगी, लेकिन यही कठिन बातचीत साझेदारी को और गहरा बना सकती है। सबसे अहम यह है कि दोनों देश साझा लक्ष्य समझें। चीन का सामना करने के लिए अमेरिका को भारत जैसे दोस्त की जरूरत है। ------------------------------------------ टैरिफ से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... अमेरिका बोला-भारत पर प्रतिबंध का मकसद रूस पर दबाव बनाना:इससे यूक्रेन जंग रोकने में मदद मिलेगी, भारत पर अब तक 50% टैरिफ लगाया अमेरिका ने रूस पर दबाव बनाने के लिए भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लीविट ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीचर मनीषा का कल अंतिम संस्कार:भिवानी-रोहतक के बाद दिल्ली AIIMS में तीसरा पोस्टमॉर्टम हुआ; डेथ मिस्ट्री में लॉरेंस गैंग की भी एंट्री
    Next Article
    अमेरिका के मशहूर जज फ्रैंक कैप्रियो का निधन:माता-पिता का केस सुनने के लिए बच्चों को बुलाते थे; दयालु जज के नाम से फेमस हुए

    Related दुनिया Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment