SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मारकंडा ओवरफ्लो, कठवा में घुसा पानी:पंचकूला में उफनता नाला पार कर रहे लोग, फरीदाबाद में तेंदुए की मौत

    1 week ago

    हरियाणा के 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। अंबाला, यमुनानगर, नूंह और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं, कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी ओवरफ्लो हो गई है। मारकंडा में इस वक्त जलस्तर करीब 26 हजार क्यूसेक है। पानी कठवा गांव में घुस चुका है। यहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सड़क और खेत पानी में डूब चुके हैं। प्रशासन ने कठवा के अलावा गुमटी, पट्टी जामड़ा, मुगल माजरा, मलकपुर, कलसाना और तंगौर में अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंचकूला के मोरनी क्षेत्र में लोग उफनते नाले को पार करने के लिए मजबूर हैं। यहां पक्का रास्ता टूट चुका है। उधर, फरीदाबाद के पाली रोड पर सुबह 5 बजे वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। मौसम से जुड़ी PHOTOS देखें... बीते कल अंबाला की टांगरी नदी में आए उफान के बाद बने हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी जिला उपायुक्तों को नदियों का सर्वे करने और आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नदियों के साथ लगते गांव, बस्तियों, कॉलोनियों के लिए पहले से ही योजना तैयार करने की हिदायत भी दी है। हालांकि आज सुबह टांगरी नदी शांत नजर आई। रिहायशी घरों में घुसा पानी भी उतरने लगा, जिससे लोग अपने घरों की तरफ लौटते नजर आए। मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स... मौसम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाढ़ की चपेट में 8 जिले, अब तक 23 मौतें:घग्गर,सतलुज-रावी उफान पर, फाजिल्का में पुल से गुजरा पानी; 47 ट्रेनें कैंसिल
    Next Article
    हिमाचल CM का राहत पैकेज पर केंद्र पर निशाना:सुक्खू बोले-हमारे लोग आपदा से उजड़ गए; डिजास्टर को राजनीतिक तराजू में तौलना गलत

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment