SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा की चेतावनी:UP के उन्नाव में 80 गांवों में बाढ़; मानसून की विदाई शुरू

    1 day ago

    मौसम विभाग ने मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश के साथ 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। विभाग ने अगले 3 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई। उन्नाव में गंगा किनारे 80 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। मणिपुर में भारी बारिश से रविवार को कई जिलों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं। तेलंगाना, उत्तराखंड में तेज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते जून से अबतक 404 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब में बारिश और बाढ़ से अब तक 14000 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को तय समय से 3 दिन पहले पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। राजस्थान के श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर और बीकानेर से मानसून विदा ले चुका है। अगले दो-तीन दिन में पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से भी मानसून लौटना शुरू हो जाएगा। जबकि मध्य प्रदेश में मानसून दो हफ्ते और रहेगा। देश के अधिकांश हिस्सों से 15 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह लौट जाएगा। जबकि दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश जारी रह सकती है। राज्यों में बारिश और बाढ़ की तस्वीरें... राज्यों में बारिश का डेटा मैप से समझें... राहुल गांधी आज पंजाब में, बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर हैं। वे सुबह करीब साढ़े 9 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद वह गांव घोनेवाल रवाना हुए। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की। इसके बाद वह गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त बोले-राहुल के आरोपों की जांच हो:इलेक्शन कमीशन अपमान कर रहा; SIR मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डालने जैसा
    Next Article
    थोड़ी देर में पूर्णिया पहुंचेंगे PM:35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे, पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा, 4 ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment