Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कतर ने ईरानी अधिकारियों को देश से निकाला:गैस प्लांट पर हमले के बाद कार्रवाई; ईरान में पुलिसवालों की हत्या के 3 आरोपियों को फांसी

    3 days ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 20वां दिन है। कतर ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ईरान के कुछ मिलिट्री और सिक्योरिटी अधिकारियों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर 24 घंटे में देश छोड़ने के लिए कहा है। यह कार्रवाई कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट 'रास लफान' पर ईरानी मिसाइल हमले के बाद की गई है। इससे वहां आग लग गई और काफी नुकसान हुआ। दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब इजराइल ने ईरान के पार्स गैस प्लांट पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने कतर पर हमला कर दिया, जिसके बाद कतर ने ईरान पर “रेड लाइन पार करने” का आरोप लगाया था। उधर ईरान में 3 लोगों को फांसी दे दी गई है। इन पर जनवरी में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान 2 पुलिसवालों की हत्या का आरोप था। दावा- ईरान ने न्यूक्लियर प्रोग्राम दोबारा शुरू नहीं किया अमेरिका की खुफिया एजेंसी की प्रमुख तुलसी गबार्ड ने कहा है कि ईरान ने अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम फिर से शुरू नहीं किया है। उनके मुताबिक, पिछले साल जून के हमलों के बाद ईरान की यह ताकत लगभग खत्म हो गई थी। यह बात राष्ट्रपति ट्रम्प के दावों से अलग है। ट्रम्प कहते रहे हैं कि ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम खतरा है और इसी वजह से हाल का युद्ध जरूरी था। गबार्ड ने कहा कि 2025 में अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद ईरान ने इसे दोबारा शुरू करने की कोई कोशिश नहीं की। वहीं, डेमोक्रेटिक नेता मार्क वार्नर ने कहा कि गबार्ड ने अपनी बात का वह हिस्सा सार्वजनिक रूप से नहीं बताया, जो ट्रम्प की बात से अलग था। ईरान पहले से कहता आया है कि वह परमाणु हथियार नहीं बना रहा। कुछ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि ईरान से तुरंत कोई बड़ा खतरा नहीं है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    असम में BJP की पहली लिस्ट जारी, 88 नाम:सीएम हिमंता जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे; पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा को बिहपुरिया से टिकट
    Next Article
    After Qatar's LNG Plant, Saudi Aramco's SAMREF Refinery In Yanbu ‌Targeted In Aerial Attack

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment