Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    असम में BJP की पहली लिस्ट जारी, 88 नाम:सीएम हिमंता जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे; पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा को बिहपुरिया से टिकट

    3 days ago

    असम चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को 88 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है। सीएम हिमंता बिस्व सरमा जालुकबारी से लड़ेंगे। वही कांग्रेस से बीजेपी में आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है। केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 39 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। अब तक जारी दो लिस्ट में पार्टी 86 कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर चुकी है। इधर, असम चुनाव को लेकर दिल्ली में BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को एक बैठक की। इसमें असम और पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हुए। उधर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुडुचेरी इलेक्शन पर मीटिंग की। वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। सीएम चुने गए विधायकों में से होना चाहिए। पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवा रहे पूर्व टीएमसी नेता हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) असेंबली चुनाव में 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दरअसल हुमायूं को पिछले साल टीएमसी से निकाल दिया गया था। 132 विधायकों के हलफनामों की जांच ADR और केरल इलेक्शन वॉच के इस एनालिसिस में 132 मौजूदा विधायकों के हलफनामों की जांच की गई और पाया गया कि 92 विधायकों पर आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 33 विधायकों, यानी 25 प्रतिशत ने गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जिनमें हत्या और हत्या के प्रयास से जुड़े आरोप शामिल हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read More
    Previous Article
    Chaitra Navratri 2026 Day 1: Bollywood Actresses Inspired Yellow Ethnic Outfit Looks To Recreate
    Next Article
    कतर ने ईरानी अधिकारियों को देश से निकाला:गैस प्लांट पर हमले के बाद कार्रवाई; ईरान में पुलिसवालों की हत्या के 3 आरोपियों को फांसी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment