Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जनरल हॉस्पिटल में काम कर चुके हैं मार्टिन:जनरल हॉस्पिटल में काम कर चुके हैं मार्टिन

    1 day ago

    इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन, पंजाबी पॉप सिंगर सुखवीर और फाल्गुनी पाठक टी-20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। यह परफॉर्मेंस भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को फाइनल से पहले होगी। फाइनल मैच अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ICC ने एक सोशल पोस्ट में बताया कि मार्टिन की लाइव परफॉर्मेंस शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। ICC ने X पोस्ट में लिखा- ‘हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ग्लोबल आइकन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी के हेडलाइन परफॉर्मर होंगे। यह एक ऐसा शानदार जश्न होगा, जिसे आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।' जनरल हॉस्पिटल में काम कर चुके हैं मार्टिन रिकी मार्टिन ‘लिविन’ ला विडा लोका’ और ‘द कप ऑफ लाइफ’ जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं। सिंगिंग के साथ-साथ रिकी मार्टिन टीवी और लाइव स्टेज शो भी करते हैं। उन्होंने 1994–95 में टीवी शो ‘जनरल हॉस्पिटल’ में काम किया था। 9 भाषाओं में गा सकते हैं सुखबीर सुखबीर सिंह भले ही ज्यादातर भांगड़ा और पॉप गाने गाते हैं, लेकिन उनकी दिलचस्पी गजलों में भी रही है। वह 9 भाषाओं में गा सकते हैं। इनमें हिंदी के अलावा पंजाबी, इंग्लिश, पुर्तगाली, स्पैनिश और स्वाहिली शामिल है। टीम इंडिया ने होटल बदला भारतीय टीम से जुड़े एक सदस्य हर उस शहर में धार्मिक स्थल पर जाकर आशीर्वाद ले रहे हैं। जहां टीम मैच खेल रही है। इसी क्रम में अहमदाबाद में भी टीम का होटल बदल दिया गया है। पिछले दो बड़े मुकाबलों में इसी शहर के पहले वाले होटल में ठहरने के दौरान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल और इस साल सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच। ऐसे में टीम प्रबंधन इस बार किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहता। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    Middle East: How long will the war last? • FRANCE 24 English
    Next Article
    पॉप स्टार रिकी मार्टिन क्लोजिंग सेरेमनी में परफॅार्म करेंगे:2 ग्रैमी अवॉर्ड जीते, लाइव परफॉर्मेंस शाम 5:30 बजे से शुरू होगी

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment