Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जिम्बाब्वे को अब तक नहीं हरा पाया ऑस्ट्रेलिया:मुजरबानी के 100 विकेट पूरे, अमेरिका की सबसे बड़ी जीत; रिकॉर्ड्स

    12 hours ago

    शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। वहीं कनाडा ने UAE को 5 विकेट से मात दी। दूसरी ओर अमेरिका ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए नीदरलैंड्स को 93 रन से हरा दिया। पढिए तीनों मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… ZIM vs AUS पहला मैच 1. जिम्बाब्वे इकलौती टीम, जिसका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100% जीत रिकॉर्ड जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया। इसके साथ ही वह टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की इकलौती टीम बन गई है, जिसका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड है। जिम्बाब्वे ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैच खेले हैं और दोनों जीते हैं। इससे पहले 2007 में केपटाउन में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 138 रन बनाए थे। जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 139 रन बनाते हुए मैच जीत लिया था। 2. मुजरबानी के 100 टी-20 इंटरनेशनल विकेट पूरे ब्लेसिंग मुजरबानी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके साथ ही उनके टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे हो गए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले रिचर्ड नगारवा और कप्तान सिकंदर रजा यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। मुजरबानी का 4/17 का स्पेल टी-20 क्रिकेट में उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। 3. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिम्बाब्वे का बेस्ट टी-20 स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे ने अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बनाया। टीम ने 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसके अलावा जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 151/9 (हरारे, 2018), 139/5 (केप टाउन, 2007) और 129/9 (हरारे, 2018) जैसे स्कोर भी बनाए हैं, हालांकि इनमें से दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। UAE vs CAN दूसरा मैच 4. अलीशान शराफू ने UAE के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़े अलीशान शराफू ने कनाडा के खिलाफ 2 कैच पकड़े। इसके साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में उनके कुल 4 कैच हो गए हैं, जो किसी भी UAE खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने काशिफ दाउद को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 2 कैच दर्ज थे। 5. जुनैद सिद्दीकी ने लिए 5 विकेट यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी टी-20 वर्ल्ड कप में 5 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। टीम की ओर से सबसे पहले यह कारनामा अहमद रजा ने किया था, जिन्होंने 2022 में नेपाल के खिलाफ 5/19 का प्रदर्शन किया था। NED vs USA तीसरा मैच 6. अमेरिका का टी-20 वर्ल्ड कप में बेस्ट टोटल अमेरिका ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बना दिया। टीम ने 196/6 का टोटल खड़ा किया। एसोसिएट टीमों के पहले पारी के सर्वश्रेष्ठ स्कोर की सूची में अमेरिका दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस लिस्ट में स्कॉटलैंड 207/4 (इटली के खिलाफ, कोलकाता, 2026) के साथ शीर्ष पर है। 7. अमेरिका की टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत अमेरिका ने नीदरलैंड्स को 93 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वहीं एसोसिएट टीमों द्वारा दर्ज की गई भी यह सबसे बड़ी जीत रही। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर नेपाल है, जिसने 2014 में चट्टोग्राम में हांगकांग को 80 रन से मात दी थी। तीसरे नंबर पर स्कॉटलैंड की टीम है। उसने 2026 में कोलकाता में इटली के खिलाफ 73 रन से जीत दर्ज की।
    Click here to Read More
    Previous Article
    IND vs PAK मैच एकतरफा नहीं रहते:4 में आखिरी गेंद पर फैसला; चेज करने वाली टीमों ने 75% मुकाबले जीते
    Next Article
    आज ईडन गार्डन्स में ENG vs SCO:वेस्टइंडीज से हार चुका इंग्लैंड, यूरोपियन टीम को कभी ICC टूर्नामेंट में हरा नहीं सका

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment