Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    IND vs PAK मैच एकतरफा नहीं रहते:4 में आखिरी गेंद पर फैसला; चेज करने वाली टीमों ने 75% मुकाबले जीते

    11 hours ago

    पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए मान गया। दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में एक-दूसरे का सामना करेगी। टूर्नामेंट इतिहास में वैसे तो भारत ने 8 में से 7 बार पाकिस्तान को हराया, लेकिन दोनों के बीच मुकाबला हर बार एकतरफा नहीं रहता। 4 मैचों में आखिरी गेंद पर फैसला हुआ है। टी-20 इंटनरेशनल में भी भारत का दबदबा रहा। टीम ने पाकिस्तान को 16 में 13 मुकाबले हराए, लेकिन इनमें भी 75% बार टारगेट का पीछा करने वाली टीमों को ही जीत मिली। ऐसे में देखने अहम होगा कि कोलंबो में रविवार को टॉस जीतने वाली टीम इतिहास के साथ जाएगी या पिच देखकर फैसला लेगी। चेज करने वाली टीमों का सक्सेस रेट 75% भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 16 बार ही आमने-सामने हुईं। 13 में भारत और महज 3 में पाकिस्तान को जीत मिली। पाकिस्तान की 3 में से 1 ही जीत वर्ल्ड कप में आई, बाकी 2 जीत एशिया कप और बाइलेटरल सीरीज में रही। भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टॉस का रोल भी बहुत ज्यादा अहम रहता है। क्योंकि 16 में 12 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम को ही जीत मिल सकी। वहीं केवल 4 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, चारों बार भारत ने ही बाजी मारी। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 8 मैच हुए। 7 में भारत को जीत मिली। पाकिस्तान ने इकलौता मुकाबला टारगेट का पीछा करते हुए जीता। वहीं टीम इंडिया ने 3 मैच पहले बैटिंग करते हुए और 4 मैच पहले बॉलिंग करते हुए जीते। 2024 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आखिरी बार भिड़ी थीं, तब भारत ने 6 रन से मुकाबला अपने नाम किया था। इस बार क्या उम्मीद? भारत और पाकिस्तान इस बार कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ने वाले हैं। दोनों टीमें यहां 2012 के वर्ल्ड कप में भी भिड़ चुकी है। तब पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान 128 रन ही बना सका। भारत ने 17 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 78 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी लिया था। भारत के स्पिनर्स ने तब 4 विकेट लिए थे। दिखने में एकतरफा, लेकिन रोमांचक होते हैं मुकाबले पाकिस्तान भले ही भारत के खिलाफ 8 में से 7 मैच हारा है, लेकिन इनमें से 4 मुकाबले काफी क्लोज रहे। एक मैच तो टाई भी रहा। 2 का फैसला 6 या इससे कम रन के अंतर से हुआ। वहीं एक टीम 4 विकेट के अंतर से आखिरी ओवर में जीती। 4 मैचों में विजेता का फैसला 40 ओवर खत्म होने के बाद ही हो सका। जानते हैं टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक हुए भारत-पाक मैचों का ट्रेंड क्या रहा... 2007 में दोनों मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते 2007 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में थे, दोनों 14 सितंबर को भिड़ीं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। पाकिस्तान भी दूसरी पारी में 141 रन ही बना सका और मैच टाई हो गया। हालांकि, तब के टाई-ब्रेकर नियम बॉल आउट में भारत ने मैच जीत लिया। 2007 में भारत-पाकिस्तान फिर फाइनल में भी भिड़े। इस बार भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 5 विकेट पर 157 रन बनाए। पाकिस्तान टीम स्कोर के करीब पहुंची, लेकिन 19.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। यानी शुरुआती दोनों मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम को सफलता मिली। 2012 से 2022 तक चेज करने वाली टीम ही जीती 2012 में कोलंबो के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, लेकिन टीम 19.4 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने विराट कोहली की फिफ्टी की मदद से 17 ओवर में ही 2 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।ट 2014 में मीरपुर के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान 7 विकेट पर 130 रन ही बना सका। भारत ने 18.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। 2016 में कोलकाता के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बारिश के कारण मैच 18-18 ओवर का हुआ, पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 118 रन बनाए। भारत ने 15.5 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच जीत लिया। 2021 में दुबई के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत 7 विकेट खोकर 151 रन ही बना सका। पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बगैर नुकसान के ही टारगेट हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने रिकॉर्ड 152 रन की पार्टनरशिप कर दी। 2022 में मेलबर्न के मैदान पर भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 159 रन बनाए। भारत ने 31 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए, यहां से हार्दिक पंड्या और विराट कोहली ने पारी संभाली। कोहली ने 82 रन बनाए और भारत को आखिरी बॉल तक चले मुकाबले में 4 विकेट से जीत दिला दी। पिछले वर्ल्ड कप में पलटा इतिहास 2024 में न्यूयॉर्क के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी हार की कगार पर था। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी में कमबैक कराया और पाकिस्तान को 113 रन ही बनाने दिए। 159 रन पहली पारी का हाईएस्ट स्कोर दोनों के बीच अब तक हुए 8 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 159 रन पहली पारी का हाईएस्ट स्कोर रहा, जो पाकिस्तान ने 2022 में मेलबर्न के मैदान पर बनाया। हालांकि, भारत ने इसे चेज कर लिया था। दोनों के बीच 118 रन सबसे छोटा स्कोर रहा, जो पाकिस्तान ने 2016 में बनाया। हालांकि, यह मैच बारिश के कारण 18-18 ओवर का किया गया था। 20 ओवर के खेल में पहली पारी का सबसे छोटा स्कोर 119 रन रहा, जो भारत ने पिछले वर्ल्ड कप में बनाया था। हालांकि, दूसरी पारी में पाकिस्तान 113 रन ही बना सका और टीम इंडिया ने मैच जीत लिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    मधुबाला की 93वीं बर्थ एनिवर्सरी:दिलीप कुमार ने 'सॉरी' नहीं कहा तो टूटा रिश्ता, एक्ट्रेस की खूबसूरती देख डायलॉग्स भूल जाते थे धर्मेंद्र
    Next Article
    जिम्बाब्वे को अब तक नहीं हरा पाया ऑस्ट्रेलिया:मुजरबानी के 100 विकेट पूरे, अमेरिका की सबसे बड़ी जीत; रिकॉर्ड्स

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment