Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    IPL की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी:पिछले साल की भगदड़ के चलते BCCI का फैसला, फाइनल में ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी होगी

    9 hours ago

    IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है। सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को होगा। देवजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से IPL 2026 के शुरू होने वाले दिन कोई फॉर्मल फंक्शन यानी ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं कर रहा है। सैकिया ने आगे बताया, 'बोर्ड IPL फाइनल वाले दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी की प्लानिंग कर रहा है।' IPL 2026 का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। भगदड़ में 11 लोगों की जान गई थी 4 जून 2025 को RCB ने पहली बार IPL ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद टीम ने बेंगलुरू में विक्ट्री परेड निकाली थी। इस जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले बार शाहरुख, दिशा, श्रेया और करण ने परफॉर्म किया था IPL 2025 की ओपनिंग सेरेमनी ईडन गार्डन्स में हुई थी। इसे शाहरुख खान ने होस्ट किया था। दिशा पाटनी, श्रेया घोषाल और करण औजला ने इसमें शानदार परफॉर्मेंस दी। शाहरुख, विराट कोहली और रिंकू सिंह ने भी स्टेज पर डांस किया था। सेरेमनी के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया था। मैच से पहले दी जाएगी श्रद्धांजलि RCB और KSCA ने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) लगाने और 11 सीटों को हमेशा खाली रखने का फैसला किया है। ये सीटें इंटरनेशनल मैच में भी उन 11 लोगों की याद में कभी बेची नहीं जाएंगी। स्मारक पट्टिका को स्टेडियम के एंट्री गेट के पास लगाया जाएगा, ताकि यह जगह हमेशा श्रद्धांजलि का प्रतीक बनी रहे। इसके अलावा, IPL मैच से पहले पीड़ितों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे और एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा, जिसमें दोनों टीमें हिस्सा लेंगी। फिलहाल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है आईपीएल 2026 के लिए फिलहाल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया। इसकी वजह अप्रैल-मई के दौरान पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। इन 5 राज्यों में से 3 बंगाल, तमिलनाडु और असम हैं। यहां IPL मैच भी होने हैं। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… RCB सबसे महंगी IPL टीम:₹16.71 हजार करोड़ में आदित्य बिड़ला, टाइम्स ग्रुप समेत 4 कंपनियों ने खरीदा; राजस्थान रॉयल्स 15 हजार करोड़ में बिकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ बिक गई है। इसके साथ ही बेंगलुरु IPL की सबसे महंगी टीम बन गई। RCB टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत के घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल जारी:17 शहरों में खेले जाएंगे 22 मैच; वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया करेंगे दौरा
    Next Article
    New flight ticket refund & cancellation fee rules effective today: How will passengers benefit? Explained

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment