Search

    Language Settings
    Select Website Language

    भारत के घरेलू सीजन 2026-27 का शेड्यूल जारी:17 शहरों में खेले जाएंगे 22 मैच; वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया करेंगे दौरा

    2 days ago

    BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मैच 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। भारत दौरे पर वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आएंगी। वेस्टइंडीज दौरे से शुरू होगा सीजन सीजन की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के भारत दौरे के साथ होगी। इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेले जाएंगे। वनडे मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि टी-20 सीरीज लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में खेली जाएगी। श्रीलंका टीम दिसंबर में आएगी इसके बाद दिसंबर 2026 में श्रीलंका टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जनवरी-फरवरी में भारत-ऑस्ट्रेलिया 5 टेस्ट खेलेंगे नए साल की शुरुआत में जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे टीम भारत दौरे पर तीन वनडे मैच खेलेगी। ये मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित होंगे। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 21 जनवरी 2027 से नागपुर में शुरू होगी। बाकी टेस्ट चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी:BCCI का पिछले साल हुए भगदड़ हादसे के चलते फैसला IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इसकी पुष्टि की है। सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को होगा।टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए देवजीत सैकिया ने कहा, पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से IPL 2026 के शुरू होने वाले दिन कोई फॉर्मल फंक्शन यानी ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। BCCI कोई कल्चरल इवेंट ऑर्गनाइज नहीं कर रहा है। पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान की होर्मुज से बाद बाब-अल-मंदेब पर हमले की धमकी:कहा- खार्ग आइलैंड पर अटैक बर्दाश्त नहीं; अमेरिकी मिलिट्री बेस यहां से 30km दूर
    Next Article
    IPL की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी:पिछले साल की भगदड़ के चलते BCCI का फैसला, फाइनल में ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी होगी

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment