Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ईरानी नेवी बोली-होर्मुज से गुजरने वाले जहाज हमसे बात करें:यहां से रोज 130 शिप गुजरते हैं; दावा- अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिसाइल अटैक

    2 days ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 14वां दिन है। जंग की वजह से जहाज होर्मुज रूट से गुजर नहीं पा रहे हैं। अब ईरान ने कहा कि इस रूट से गुजरने वाले जहाजों को पहले उसकी नेवी से बात करनी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के लिए बेहद अहम है। समुद्र में सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह जरूरी है। होर्मुज दुनिया का बेहद अहम समुद्री रास्ता है और यहां से हर दिन करीब 130 जहाज गुजरते हैं। वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में जहाज को भारी नुकसान हुआ है। यह फारस की खाड़ी में तैनात था। ईरानी सेना की स्पेशल यूनिट इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का कहना है कि हमले के बाद यह एयरक्राफ्ट कैरियर अब पीछे हट रहा है और अमेरिका की तरफ लौट रहा है। हालांकि अभी तक अमेरिकी सरकार या सेना की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पैर काटना पड़ा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है। मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Middle East conflict: Sirens heard at Turkey’s US-stationed Incirlik base, residents fear missile threat
    Next Article
    RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा हरियाणा में शुरू:भागवत की मौजूदगी में संघ की समीक्षा; BJP अध्यक्ष नितिन नबीन पहली कतार में बैठे

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment