Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी ने मानी मासूम शर्मा की गलती,VIDEO:बोले-पूर्व सरपंच को भड़काया तो आया गुस्सा, मैं मांगू हूं; लाइव शो में हुई थी धक्का-मुक्की

    13 hours ago

    हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा जींद लाइव शो में पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा से हुए झगड़े के बाद एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। अब उनके करीबी दोस्त और हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी ने भी मासूम शर्मा की गलती मानी है। मुकेश जाजी ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें मुकेश कह रहे हैं कि पूर्व सरपंच को स्टेज के नीचे खड़े लोगों ने भड़काया और वे स्टेज पर आने लगे। इस पर मासूम को गुस्सा आ गया और उन्हें रोकने के लिए साथियों को बोल दिया। तभी हाथापाई हो गई, जिसे गलत तरीके से पेश किया गया, जबकि प्रोग्राम उसके बाद भी चलता रहा। मुकेश ने बताया कि मैं भी प्रोग्राम के वक्त मौजूद था। यह पूरा घटनाक्रम मेरे सामने ही हुआ। हालांकि, यह गलत था, सरपंच गांव का राजा होता है। पूर्व सरपंच साहब से मैं माफी मांगता हूं और मासूम भाई की तरफ से भी। मासूम भाई को उस टोन में बात नहीं करनी चाहिए थी। उधर, यह विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां पूर्व सरपंच ने चेतावनी दी हुई है कि अगर मासूम शर्मा गांव में आकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो वे महापंचायत करेंगे। वहीं, दूसरी ओर झज्जर जिले के कई सरपंचों ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके कार्यक्रमों के बहिष्कार की घोषणा कर री है। इस विवाद से इतर, सिंगर मासूम शर्मा ने तीन नई फॉर्च्यूनर लिजेंडर गाड़ियां ली हैं। ये गाड़ियां गुरुग्राम से टोयोटा शोरूम से खरीदी हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। बताया जा रहा है कि विवादों में आने के बाद अपनी पर्सनल सिक्योरिटी बढ़ा सकते हैं। मुकेश जाजी ने कैसे पूरा घटनाक्रम बताया, 6 पॉइंट में पढ़ें… मीडिया में अगली-अगली फोटोज फैला दी हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी जारी वीडियो में कह रहे हैं कि हम कभी-कभार ही लाइव आते हैं। आज एक खास मुद्दे पर लाइव आए हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। परसों जींद में जो मामला हुआ था, जिसमें मासूम भाई थोड़ा हाइपर हो गए थे। उसमें मैं ये नहीं बोल सकता कि मासूम भाई गलत थे। इसलिए लाइव आना पड़ रहा है कि कलाकार प्रोग्राम में इकट्‌ठे जाया करै। हम उस प्रोग्राम में साथ थे और मासूम हमारा घर का बंदा है। सबका चहेता है। उसमें पूरी सिचुएशन बताई कि क्या बनी थी। मीडिया में अगली-अगली फोटोज फैला दी। बाद में पूर्व सरपंच आराम से बैठे भी थे और प्रोग्राम सुना भी था, सारी चीजें हुई थी। शुरू से बताते हैं। हमने मंच पर एक साथ एंट्री की थी मुकेश जाजी आगे बोले-स्टेज पर सीनम जी गा रही थी। हम (मासूम शर्मा) सबने एक साथ एंट्री की थी। मासूम भाई के हाथ में माइक आया और पहले सभी को राम-राम करी। वहां उनके बहनोई धरमू थे और हमारी बहन कविता की सिल्वर जुबली थी। उसी के उपलक्ष्य में प्रोग्राम था। स्टेज पर भीड़ ज्यादा थी, मुझे भी दिक्कत हो रही थी कि व्हीलचेयर सही से खड़ी नहीं हो पा रही थी। भीड़ से मासूम भाई बोले-स्टेज खाली कर दो। मेरा साजिंदा गेल को-ऑर्डिनेट नहीं हो रहा। कलाकार लाइव गावै गा नी तो साजिंदा तै आंखां तै बात होया करै। जब वो बोल गा तो वे रूक जागें। प्लीज, आप स्टेज खाली कर दो। जितना देखा, पूर्व सरपंच का खोट नहीं मुकेश जाजी ने आगे बताया, तब तक ये भी नहीं पता था कि स्टेज पर पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा खड़े हैं। जितना मैंने देखा, इसमें पूर्व सरपंच का जमा भी खोट नहीं है, क्योंकि न मासूम को पता था न हमें। मासूम ने ये कहा था कि स्टेज खाली कर दो। स्टेज से नीचे से किसी की आवाज आई कि- सरपंच जी स्टेज से नीचे नहीं उतरेगा। मासूम भाई बोले- पूर्व सरपंच क्यों नहीं उतरेगा। कलाकार है, हमारे खातिर है, पूर्व सरपंच नीचे बैठकर देखो। फिर आवाज आई कि पूर्व सरपंच नीचे नहीं उतरेगा। फेर मासूम शर्मा का एक फाल्ट मानू, सच्चाई नै सच्चाई कहवांगे। मासूम भाई जल्दी हाईपर हो जा है, वो उस दिन नहीं कि उस दिन होए हैं। पूर्व सरपंच को उकसाया तो मासूम ने उनको रोकना चाहा हमारे बीच भी बैठे हो तो हंसमुख इंसान है, पर एक मिनट में गुस्सा हो जा हैं। मासूम भाई प्यार से बोले, पर भीड़ से आवाज आई कि सरपंच नीचे नहीं उतरेगा। फिर मासूम बोले-ठीक है तो सरपंच गा लेगा। मासूम भाई को रोक दिया और पूर्व सरपंच भी नीचे उतर गए। स्टेज से नीचे खड़े लड़कों ने पूर्व सरपंच को पता नहीं क्या बोला। फेर पूर्व सरपंच और उनके साथ 10-15 लड़के वापस स्टेज के ऊपर आने लगे। हालांकि, स्टेज पर पहले से भीड़ थी। फेर मासूम भाई ने बोला था कि स्टेज पर मत आओ प्लीज। चाहे आप देख लेना। पूर्व सरपंच को जी कहकर बोल रहे थे। वो मान नहीं रहे। मासूम भाई गुस्से में बोले ना, तो स्टेज से नीचे जाने लगे। मासूम भाई गोपी और अमन को बोलते हैं कि जाओ, उनको रोको। तब तक हाथापाई हो जाती है। पूर्व सरपंच से मैं माफी मांगू, मासूम की ओर से मुकेश जाजी ने आगे बताया, प्रोग्राम बाद में भी चला और परिवार वालों का झगड़ा हो गया। परिवार वालों को किसी को थप्पड़ लगा है। वहां प्रोग्राम जमाने जा रहे थे। स्टेज के नीचे ही तीन से चार आदमी थे, जो बार-बार उस बात को उकसा रहे थे। उसे गलत तरीके से प्रस्तुत किया है। धरमू बाद में पूर्व सरपंच को स्टेज पर लेकर आते हैं। वो फैमिली का प्रोग्राम था। कई बार बाउंसर लेकर जाते हैं, जिससे पब्लिक जल्दी से वहां नहीं आती। पूर्व सरपंच साहब से मैं माफी मांगू हूं और मासूम भाई की तरफ से, कि मासूम भाई को उस टोन में बात नहीं करनी चाहिए थी। उस टोन में इसलिए करी गई कि बार-बार स्टेज से लड़कों की आवाज आ रही थी कि नीचे नहीं उतार देना। वहां हाथापाई हो रही थी तो खून खोलना बण था। मानता हूं कि मासूम भाई टॉप के कलाकार है। मासूम से बात की तो कहा- गुस्सा ज्यादा-ए होवै मुकेश जाजी ने आगे बताया, वे युवा, जिसके भी साथ है, इस मामले को घणी हवा मत दो। उसे जल्द खत्म करो। स्टेज पर करीब 70-80 लोग थे, वो कलाकारों के लिए हैं। सरपंच गांव का राजा होता है तो नीचे बैठे अच्छे लगते। बाद में बताते तो उनको स्टेज पर बुला लेते। इस पर मासूम भाई से भी बात हुई है। मासूम भाई ने कहा-गुस्सा कुछ ज्यादा ए होवै, वो सारी चीजें हमने मानी है। गुस्से में ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए था। एक आर्टिस्ट की भी अपनी वैल्यू होती है और थोड़ा तरीका होना चाहिए। मिस बिहेवयर होया है तो सारी चीजों की हम गलती माना। इसे ज्यादा मत उछालो। जींद लाइव शो के दौरान ये हुआ था पूरा मामला बता दें कि यूट्यूबर धरमू सिंगर मासूम शर्मा के बहनोई है। मासूम की बहन कविता की शादी 25वीं सालगिराह पर जींद में सफीदो रोड स्थित जीत प्लेस में प्रोग्राम रखा था। इसमें शो में मासूम से पहले कई कलाकारों ने परफॉर्मेंस दी थी। मासूम शर्मा स्टेज पर आए तो भीड़ देख भड़क गए। पहले उनको आराम से स्टेज से नीचे जाने को कहा, पर वह एक बार उतरने के बाद दोबारा ऊपर आने की कोशिश करने लगे। तब मामला बिगड़ गया और बाउंसरों से धक्का-मुक्की से लेकर मारपीट तक हो गई।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान:बाबर को 4 नंबर से हटाकर नीचे किया, शाहीन बाहर; कोच बोले- ये स्ट्रैटेजी
    Next Article
    What Next In Trump's Tariff War? India, UK, EU See Temporary Reduction

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment