Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान:बाबर को 4 नंबर से हटाकर नीचे किया, शाहीन बाहर; कोच बोले- ये स्ट्रैटेजी

    12 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों 61 रनों की हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने नामीबिया के खिलाफ तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया, वहीं पूर्व कप्तान बाबर आजम को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेज दिया गया। भारत के खिलाफ मैच में ईशान किशन की शानदार पारी के दौरान शाहीन ने अपने आखिरी ओवर में 15 रन खर्च किए थे, जबकि बाबर सिर्फ 5 रन ही बना सके थे। इन बदलावों को भारत से मिली हार का ‘साइड इफेक्ट’ माना जा रहा था, लेकिन टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि ये फैसले किसी हार की प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि पूरी तरह टीम की रणनीति का हिस्सा थे। शाहीन की जगह सलमान मिर्जा को मौका देने की वजह शाहीन शाह अफरीदी को ड्रॉप किए जाने के सवाल पर कोच माइक हेसन ने कहा, 'यह कहना गलत होगा कि उन्हें खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर किया गया। हमारा मानना था कि सलमान मिर्जा को मौका मिलना चाहिए, वे इसके हकदार थे। यह टीम की जरूरत के हिसाब से लिया गया फैसला था, कोई बड़ा बदलाव नहीं।' पावरप्ले में बाबर का स्ट्राइक रेट चिंता का विषय बाबर आजम को ओपनिंग से हटाकर नीचे भेजने पर हेसन ने कहा, 'बाबर खुद इस बात को जानते हैं कि वर्ल्ड कप के पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 100 से भी कम है। टी-20 क्रिकेट में हमें पावरप्ले के दौरान इस तरह की धीमी बल्लेबाजी की जरूरत नहीं है। हमें वहां तेजी से रन चाहिए।' हेसन ने आगे बताया कि बाबर मिडिल ओवर्स के लिए बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अगर टीम मुश्किल में फंसती है, जैसा USA के खिलाफ हुआ था, तो बाबर पारी को संभाल सकते हैं और सेट होने के बाद रन रेट बढ़ा सकते हैं। एशिया कप के बाद उन्हें इसी खास रोल के लिए टीम में वापस लाया गया था। नामीबिया के खिलाफ क्यों नहीं आए बाबर? नामीबिया के खिलाफ मैच में जब साहिबजादा फरहान ने नाबाद शतक जड़ा, तब शादाब खान को बाबर से पहले बैटिंग के लिए भेजा गया था। बाबर को उस मैच में बैटिंग का मौका ही नहीं मिला। इस पर हेसन ने कहा, '12वें ओवर के आसपास जब हमें रन गति बढ़ानी थी, तब बाबर आजम उस रोल के लिए सबसे सही खिलाड़ी नहीं थे। हमारे पास दूसरे ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो आखिरी ओवर्स में ज्यादा बेहतर तरीके से हिटिंग कर सकते हैं। बाबर जानते हैं कि टीम को उनकी स्किल की कब जरूरत है। भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान 114 रन ही बना सकी थी भारत के खिलाफ कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप मैच में पाकिस्तान की पूरी टीम 17.6 ओवर में 10 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। सुपर-8 में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा पाकिस्तान ग्रुप स्टेज की चुनौतियों के बाद अब पाकिस्तान का सामना शनिवार को कोलंबो में न्यूजीलैंड से है। यह सुपर-8 राउंड का उनका पहला मैच है। कोच हेसन ने स्पष्ट किया है कि टीम का मुख्य फोकस अब पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर है। कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होगी, जिसे देखते हुए पाकिस्तान अपनी रणनीति में और बदलाव कर सकता है। -------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की कमजोरी ऑफ-स्पिन:13 टीमों में भारत का स्कोरिंग रेट सबसे खराब; सूर्या नंबर-3 पर कर सकते हैं बल्लेबाजी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन एक बड़ी कमजोरी भी सामने आई है। भारतीय टॉप ऑर्डर के पहले आठ बल्लेबाजों में से छह बाएं हाथ के हैं। टीमें इसी का फायदा उठाते हुए भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ लगातार ऑफ स्पिन का इस्तेमाल कर रही हैं। पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    बस और वैन में आमने-सामने भिड़ंत, 5 लोगों की मौत:7 लोग गंभीर, भिंड में नेशनल हाईवे- 719 पर छींमका के पास हादसा
    Next Article
    हरियाणवी कलाकार मुकेश जाजी ने मानी मासूम शर्मा की गलती,VIDEO:बोले-पूर्व सरपंच को भड़काया तो आया गुस्सा, मैं मांगू हूं; लाइव शो में हुई थी धक्का-मुक्की

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment