SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हरियाणा में लगातार 2 दिन बारिश:यमुना और मारकंडा नदी ओवरफ्लो, घग्गर डेंजर लेवल पर; सरकार ने पंजाब से पानी घटाने को चिट्‌ठी भेजी

    1 week ago

    हरियाणा में कल (31 अगस्त), रविवार से लगातार 2 दिन हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 और 3 सितंबर को हल्की बारिश होगी। उसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है। वहीं आज, (30 अगस्त), शनिवार को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी ओवरफ्लो हो गई। जिससे पानी मारकंडा से सटे कठवा गांव में घुस गया है। यहां के सड़क और खेत पानी में डूब चुके हैं। हालांकि अभी घरों तक पानी नहीं पहुंचा है। प्रशासन ने कठवा समेत 7 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। जिनमें गुमटी, पट्टी जामड़ा, मुगल माजरा, मलकपुर, कलसाना और तंगौर शामिल हैं। फरीदाबाद में यमुना ओवरफ्लो हो गई। यहां मंझावली के पास बसे गांव चिरस के खेतों में यमुना का पानी घुस गया। यहां यमुना के ओवरफ्लो होने से तटबंध टूट गया। इसके अलावा सिरसा में घग्गर नदी भी खतरे के निशान पर पहुंच गई है। नदी में बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल पानी में डूब गया है। तटबंध पर बसे गांवों में भी बाढ़ का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने अलर्ट रहने के लिए कहा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए सैनी सरकार ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) और पंजाब सरकार को एक लेटर लिखा है। जिसमें कहा कि बारिश के चलते पानी की डिमांड घटी है। नहरों की ओर छोड़े जाने वाले 2,500 क्यूसिक पानी को कम किया जाए। इसके अलावा फतेहाबाद में शनिवार को नहर में युवक का शव मिला है। उसकी दोनों टांगें कटी हुई मिलीं हैं, जबकि उसका दायां हाथ पोलियो से प्रभावित था। बाएं हाथ पर 'LS' का टैटू बना हुआ है। बीते कल अंबाला की टांगरी नदी में आए उफान के बाद बने हालातों को देखते हुए CM नायब सैनी ने सभी जिला उपायुक्तों को नदियों का सर्वे करने और आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नदियों के साथ लगते गांव, बस्तियों, कॉलोनियों के लिए पहले से ही योजना तैयार करने की हिदायत भी दी है। मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स... फरीदाबाद में तेंदुए की मौत: फरीदाबाद के पाली रोड पर सुबह 5 बजे वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को बुलाया, जिसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को अपने साथ ले गई। लगातार हो रही बारिश की वजह से जंगली जानवर जंगल से बाहर आ रहे हैं। हिसार के सरकारी स्कूल में पानी भरा: हिसार जिले के बरवाला में बीजेपी के पूर्व मंत्री अनूप धानक के पैतृक गांव राजली स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पानी घुस गया। स्कूल के मैदान से लेकर बिल्डिंग के कमरों तक पानी भर गया है। दरअसल, गांव राजली के खेतों में बारिश के बाद पानी भर गया है। खेतों में ज्यादा पानी भरने से यह निचले क्षेत्रों की ओर बहने लगा। चूंकि स्कूल गांव के बाहरी इलाके में निचली सतह पर बना हुआ है, इसलिए खेतों से आया पानी सीधे स्कूल में घुस गया। मौसम से जुड़े PHOTOS... मौसम से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बहाल; सुरक्षा कारणों से 8 बजे फिर बंद किया, CM सुक्खू चंबा पहुंचे
    Next Article
    खबर हटके- बिस्किट बनाने वाली कंपनी का सीक्रेट बंकर:2 साल से नींद की तलाश में शख्स, अब भारत आया; ग्राफिक्स में 5 रोचक खबरें

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment