SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बहाल; सुरक्षा कारणों से 8 बजे फिर बंद किया, CM सुक्खू चंबा पहुंचे

    1 week ago

    हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में अगले 6 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा और कुल्लू में रात 2 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है। वहीं सीएम सुखविंदर सुक्खू ने शनिवार दोपहर आपदा प्रभावित चंबा और भरमौर का दौरा किया। यहां के हवाई सर्वेक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों का जायजा लिया और लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस बीच, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन शाम 6 बजे छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। मगर रात 8 बजे से सुरक्षा कारणों से सुबह 6 बजे तक यातायात बंद रहेगा, क्योंकि मौके पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं मंडी में शुक्रवार देर रात बादल फटने से घरों का नुकसान हुआ। कुल्लू के आनी में बीते कल हुए लैंडस्लाइड के कारण मलबे में दबी महिला का अभी तक कोई पता नहीं चला है। शिमला के रामपुर में बीती रात में फ्लैश फ्लड से 3 मकान टूट गए। शिमला के ही जतोग कैंट में लैंडस्लाइड से सेना की रिहायशी बिल्डिंग को खतरा बन गया, जिसके बाद उसे खाली करा दिया गया। अब तक प्रदेश भर में 2 नेशनल हाईवे समेत 914 सड़कें बंद हो चुकी हैं। कई जगह बारिश और लैंडस्लाइड के कारण लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा, 6 हजार मणिमहेश यात्रियों को निजी वाहनों, एचआरटीसी बसों तथा टैक्सियों के माध्यम से सुरक्षित निकालकर नूरपुर और पठानकोट भेज दिया गया है। बारिश से नुकसान की 5 PHOTOS... मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ह्यूमन GPS नाम से कुख्यात आतंकी बागू खान मारा गया:25 सालों में 100+ घुसपैठ में मदद कराई थी; गुरेज में दो दिन पहले एनकाउंटर
    Next Article
    हरियाणा में लगातार 2 दिन बारिश:यमुना और मारकंडा नदी ओवरफ्लो, घग्गर डेंजर लेवल पर; सरकार ने पंजाब से पानी घटाने को चिट्‌ठी भेजी

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment