SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल के शिमला में लैंडस्लाइड, 4 की मौत:हरियाणा में 50 एकड़ में खड़ी फसल डूबी; उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

    1 week ago

    उत्तर भारत के हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हालात खराब हैं। पंजाब के 9 जिलों फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला में बाढ़ के हालात हैं। अब तक 1312 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। हिमाचल में रविवार से तेज बारिश हो रही है। शिमला के कोटखाई, जुब्बल और जुन्गा में देर रात लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत हो गई। कुल्लू समेत 10 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में राज्य को आपदाग्रस्त प्रदेश घोषित किया है। चंडीगढ़-मनाली फोरलेन सहित 5 नेशनल हाईवे और करीब 800 सड़कें बंद पड़ी हैं। उत्तराखंड में केदारनाथ नेशनल हाईवे पर सोमवार को लैंडस्लाइड के बाद दो यात्रियों की मौत और छह लोग घायल हो गए। रेड और ऑरेंज अलर्ट के बाद चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लैंडस्लाइड के कारण 12 घर टूट गए। हरियाणा में यमुनानगर, सिरसा, पंचकूला समेत 6 जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं। सिरसा में देर रात 2 मकानों की दीवारें गिर गईं। यहां एक नहर टूटने से 50 एकड़ में खड़ी फसल पानी में डूब गई। सोमवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से 29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। दिल्ली सरकार ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। देश में बाढ़-लैंडस्लाइड से जुड़ी 5 तस्वीरें... देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें... देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel’s New Negotiating Stance Is Likely to Prolong Gaza War, Experts Say
    Next Article
    बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर को जिंदा जलाया:आरोपी ने सिग्नल पर कार रुकवाकर पेट्रोल छिड़का, महिला भागी तो पीछा किया, और फ्यूल डालकर आग लगाई

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment