SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    हिमाचल आ सकते हैं PM मोदी:9 सितंबर को दौरा संभावित; कुल्लू-चंबा में कर सकते हैं नुकसान का हवाई सर्वेक्षण, आधिकारिक प्रोग्राम आना बाकी

    5 days ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के दौरे पर आ सकते हैं। पीएम का 9 सितंबर का दौरा फाइनल हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से क्लियरेंस आनी बाकी है। सूचना के अनुसार, प्रधानमंत्री चंबा और कुल्लू जिला में नुकसान का हवाई सर्वेक्षण कर सकते हैं। इन दोनों ही जिलों में 24 से 28 अगस्त के बीच की भारी बारिश से जान और माल दोनों को बड़ा नुकसान हुआ है। इस दौरे के दौरान उनके यहां रुकने और उतरने की कम संभावना है। इसी दिन वह पड़ोसी राज्य पंजाब में भी नुकसान का सर्वेक्षण कर सकते हैं। आधिकारिक तौर पर अभी पीएम के प्रोग्राम का इंतजार है। 4079 करोड़ की संपत्ति नष्ट हो चुकी बता दें कि] हिमाचल में बाढ़, बादल फटने और लैंडस्लाइड से जान और माल दोनों को बड़ा नुकसान हुआ है। आपदा के कारण 68 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 42 लोग लापता हैं। प्रदेश में 4079 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान हो चुका है। 45 बादल फटने की घटनाओं से भारी नुकसान प्रदेश में लैंडस्लाइड की 133 बढ़ी घटनाएं, बाढ़ की 95 और बादल फटने की 45 घटनाएं हुई। इससे जान और माल दोनों को नुकसान हुआ है। इस मानसून में भारी बारिश से 1158 मकान पूरी तरह जमींदोज और 446 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। हिमाचल को दूसरा घर बताते रहे मोदी प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल को बार- बार अपना दूसरा घर बताते रहे हैं। ऐसे में यदि वह हिमाचल आते हैं तो राज्य को आपदा की इस घड़ी में अच्छी राहत राशि मिल सकती है। राज्य सरकार बार बार स्पेशल पैकेज की मांग कर रही है। साल 2013 में भी 10 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति नष्ट हुई थी। उस दौरान भी केंद्र से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया गया था। इस बार कुदरत दोबारा नुकसान कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिमाचल में लैंडस्लाइड, मलबे की तरह बहा पहाड़:कुल्लू से राजस्थान-पंजाब, UP के श्रद्धालुओं के शव मिले; 9 सितंबर को PM आ सकते हैं
    Next Article
    लुधियाना में 60 घंटे से बाढ़ रोकने की जंग:प्रशासन का ग्राउंड सपोर्ट, सेना की परफेक्ट प्लानिंग, लोकल लोगों का जोश हाई; खतरा बरकरार

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment