SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    गुरुग्राम में नेवी बेस INS अरावली' शुरू:नेवी चीफ त्रिपाठी बोले- महासागर में सुरक्षा की निगरानी कर सकेंगे; शिप की लोकेशन पता लगाएगा

    1 day ago

    हिंद महासागर में चीन लगातार अपना दबदबा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच भारत ने अपनी समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा के गुरुग्राम में अरावली पहाड़ियों के बीच प्रदेश का पहला नेवी बेस शुरू हो गया है। इसका नाम INS अरावली रखा गया है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने आज इसे औपचारिक रूप से नेवी में शामिल किया। खास बात ये भी है कि भारतीय सेना के सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए इसरो के सैटेलाइट जीसैट-7 आर से पहले INS अरावली की शुरुआत हुई है। INS अरावली के शुरू होने के बाद हिंद महासागर में दुश्मन देशों की हर हलचल पर रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। यह बेस सेकेंडों में समुद्र में मौजूद हर शिप की लोकेशन और मूवमेंट का डेटा नेवी तक पहुंचाएगा। संस्कृत में मंगलाचरण का पाठ कर शुभारंभ कमीशनिंग समारोह में नौसेना प्रमुख को 50 जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यूनिट के प्रथम कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुमार सिंह ने संस्कृत में मंगलाचरण का पाठ किया, और उसके बाद कमीशनिंग वारंट पढ़ा। नौसेना अध्यक्ष शशि त्रिपाठी द्वारा कमीशनिंग पट्टिका के अनावरण के बाद राष्ट्रगान की धुन पर नौसेना ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान के अंतिम स्वर के साथ कमीशनिंग पताका को मस्तूल पर फहराया गया। इस समारोह में उप नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वत्सायन, नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती, अनेक वरिष्ठ नौसेना अधिकारीगण तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नौसेना प्रमुख बोले- विकास के लिए निगरानी की जा सकेगी नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा कि INS अरावली सुविधाओं के बढ़ते पैमाने और आधुनिक एक मजबूत प्रशासनिक और सैन्य सहायता का आधार प्रदान करता है। यह नया बेस न केवल प्रौद्योगिकी का केंद्र होगा, बल्कि महासागरों के पार हमारे प्लेटफार्मों और साझेदारों को जोड़ने वाले सहयोग का भी केंद्र होगा, जो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोगात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। यहां से महासागर क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए निगरानी की जा सकेगी। यह हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा साझेदार के रूप में भारत की भूमिका को और मजबूत करेगा। कमांडिंग ऑफिसर और कमीशनिंग क्रू को बधाई देते हुए नौसेना प्रमुख ने उन्हें नौसेना के कर्तव्य, सम्मान और साहस के मूल मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। 5 पॉइंट में पढ़िए भारत के लिए क्यों खास है INS अरावली... आईएनएस अरावली के लोगो की 2 खास बातें... नेवी ने गुरुग्राम को ही क्यों चुना गया... ---------------------------------- चीन ने भारत को 9 जगहों से घेरा:भारत भी उल्टा जाल बुन रहा; हिंद महासागर में मची वर्चस्व की जंग में कौन आगे भारत का 'आंगन' कहे जाने वाले हिंद महासागर में चीन ने कम से कम 9 पॉइंट पर अपने पैर जमा लिए हैं। वो बंदरगाह, नेवल बेस, हवाई पट्टी और अपने शिप्स के ठिकाने बना रहा है। विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने भी माना कि ये भारत के लिए बड़ी चुनौती है। हालांकि भारत ने भी उल्टा जाल बुनना शुरू कर दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरुग्राम की 3 बहनें ताइक्वांडो में इंटरनेशनल मेडलिस्ट:एशिया-इंडिया रिकॉर्ड में नाम दर्ज, उद्योग मंत्री ने किया सम्मान, हरियाणा सरकार दे रही पूरा समर्थन
    Next Article
    भिवानी की मनीषा केस में दिल्ली से FSL टीम पहुंची:खेतों में ढाई घंटे तक छानबीन, CBI ने डीएसपी, जांच अधिकारी, चश्मदीद व खेत मालिक से की पूछताछ

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment