Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एक्टर रणदीप हुड्‌डा पिता बने:पत्नी लिन ने बेटी को जन्म दिया, बोले- दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई

    10 hours ago

    हरियाणा के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को जन्म दिया। रणदीप हुड्डा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। रणदीप ने अपने पिता और बेटी की फोटो शेयर करते हुए हरियाणवी में लिखा, "दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई।" इसके बाद रणदीप ने इंग्लिश में लिखा, "आज, जब मैं पिता बना हूं, तो आपके लिए मेरा सम्मान और भी गहरा हो गया है, पापा। और सबसे महत्वपूर्ण बात- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। एक छोटी लड़की और जीवन भर का प्यार।" रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    वर्ल्डकप जीतकर घर लौटे क्रिकेटर्स का जोरदार स्वागत:सूर्या बोले- हमारा अगला टारगेट ओलिंपिक गोल्ड, ईशान ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला
    Next Article
    CBSE के 12वीं के पेपर पर गाने का क्यूआर कोड:स्कैन करने पर यू-ट्यूब लिंक ओपन हो रही, CBSE बोला- गलती हुई, लेकिन पेपर सेफ

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment