Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    CBSE के 12वीं के पेपर पर गाने का क्यूआर कोड:स्कैन करने पर यू-ट्यूब लिंक ओपन हो रही, CBSE बोला- गलती हुई, लेकिन पेपर सेफ

    12 hours ago

    सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में एग्जाम पेपर का मामला चर्चा में है। पेपर पर छपे क्यूआर कोड को स्कैन करने पर यू-ट्यूब की लिंक ओपन हो ही है, जो इंग्लिश सॉन्ग की है। इससे जुड़े कई वीडियो और स्क्रीनशॉट भी वायरल हैं। इनमें जब क्यूआर कोड को स्कैन किया जा रहा तो यू-ट्यूब के गाने की लिंक ओपन हो रही है। कई छात्रों के मुताबिक 9 मार्च के मैथ्स का एग्जाम हुआ। इस पर सिक्योरिटी कोड छपा हुआ आया। जब उसे स्कैन किया गया तो यू-ट्यूब लिंक ओपन हुई और करीब 40 साल पुराना इंग्लिश गाना ‘रिकरोल’ प्ले होने लगा। मामले पर सीबीएसई ने सफाई में कहा- क्यूआर स्कैन करने पर यू-ट्यूब लिंक ओपन हो रही है। एग्जाम पेपर भी असली हैं। इस मामले में एग्जाम पेपर की सुरक्षा से समझौता नहीं हुआ है। एग्जाम पेपर की वायरल तस्वीर… वायरल फोटों की वजह से एग्जाम पेपर पर सवाल उठे दरअसल, एग्जाम के बाद ही सोशल मीडिया पर दावे के स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल होने लगे थे। कुछ छात्रों का कहना था कि उनके स्कैन करने पर सच में यूट्युब पर गाने कि लिंक खुल रही थीं। वहीं कुछ छात्र के स्कैन करने पर सिर्फ 'ए' और 'क्यू' जैसे साधारण लैटर साइन ही खुल रहे थे। इस वजह से कंफ्युजन होने लगा कि वायरल स्क्रीनशॉट किसी सीमित मामले तक है, तकनीकी गलती है या ऑनलाइन वायरल कोई फैक खबर है। साथ ही बच्चों और उनके माता पिता ने क्वेशन पेपर कि ऑथेंटिसिटी पर भी सवाल उठाए। क्या है सिक्योरिटी क्यूआर कोर्ड यह किसी डॉक्युमेंट या क्वेशन पेपर की पहचान और ऑथेंटिसिटी के लिए लगाया जाता है। इसे स्कैन करने पर आमतौर पर पेपर का सेट नंबर, सीरियल नंबर या एन्क्रिप्टेड जानकारी रखता है। इससे पता चलता है कि डॉक्युमेंट असली है या नहीं। उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं हुई। मामले को लेकर बोर्ड ने जांच का वादा किया घटना के बाद सीबीएसई ने कहा कि क्यूआर कोड को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को गंभीरता से लिया गया है। बोर्ड ने साफ किया कि क्वेशन पेपर की ऑथेंटिसिटी सुरक्षित है और आगे की परीक्षाओं में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ---------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… NCERT ने ज्यूडीशियरी करप्शन चैप्टर पर बिना शर्त माफी मांगी:कहा- अब किताब उपलब्ध नहीं; SC बोला था- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने किताब के 'ज्यूडीशियरी करप्शन' चैप्टर को लेकर बिना शर्त माफी मांगी है। इस चैप्टर को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद किताब की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। CJI सूर्यकांत ने कहा था कि न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं दे सकते। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    एक्टर रणदीप हुड्‌डा पिता बने:पत्नी लिन ने बेटी को जन्म दिया, बोले- दादा अर पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई
    Next Article
    ईरान जंग- 9 एशियाई देशों में तेल संकट:बांग्लादेश में यूनिवर्सिटीज बंद, थाइलैंड में लिफ्ट इस्तेमाल पर रोक; पाकिस्तान में मंत्रियों की सैलरी-विदेश यात्रा रोकी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment