SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    82 मिनट ब्लड मून रहा, अब ग्रहण हटना शुरू:पूरे देश में चांद ढका, रात 1 बजकर 28 मिनट तक रहेगा ग्रहण

    3 days ago

    साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण जारी है। यह पूर्ण ग्रहण यानी ब्लड मून है। इसे भारत में कहीं से भी देख सकते हैं। साल 2022 के बाद भारत में दिखने वाला यह सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण है। चंद्रग्रहण रात 9:56 बजे शुरू हुआ, जो 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। इसमें से 11 बजे से 12.23 तक 82 मिनट पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा। इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आई, जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ी और चांद लाल-नारंगी रंग का दिखाई दिया। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है। यह 27 जुलाई, 2018 के बाद पहली बार है जब ग्रहण को देश के सभी हिस्सों से देखा जा रहा है। इसे सीधे आंखों से देखा जा सकता है। इसके लिए किसी चश्मे या फिल्टर की जरूरत नहीं है। हालांकि, दूरबीन या टेलिस्कोप से देखने पर इसे साफ देख सकते हैं। ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा ग्रहण भारत, एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में सबसे देर तक और सबसे अच्छा देखने को मिलेगा। वहां ग्रहण के समय चांद आसमान में ऊंचाई पर होगा। यूरोप और अफ्रीका में लोग इसे चांद निकलते समय थोड़े समय के लिए देख पाएंगे। बैंकॉक में 12:30 से 1:52 बजे, बीजिंग और हांगकांग में 1:30 से 2:52 बजे, टोक्यो में 2:30 से 3:52 बजे और सिडनी में 3:30 से 4:52 बजे तक देखा जा सकेगा। ग्रहण के मिनट-टु-मिनट अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Thrust Into the Line of Fire, Iranians Worry About What Comes Next
    Next Article
    भाजपा सांसदों की वर्कशॉप में सबसे पीछे बैठे मोदी:बोले-ये साथियों से सीखने के लिए अहम; पार्टी ने GST स्लैब में बदलाव पर धन्यवाद दिया

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment