Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यात्री फर्स्ट: रेलवे की नई व्यवस्था:चलती ट्रेन में अब हर 1-2 घंटे में होगी कोच की सफाई, फर्स्ट फेज में 80 ट्रेनों में सुविधा

    10 hours ago

    ट्रेनों में साफ-सफाई के लिए रेलवे नई व्यवस्था अपनाने जा रहा है। अब आरक्षित श्रेणी के साथ ही अनारक्षित कोचों की भी यात्रा के दौरान सफाई होगी। यह व्यवस्था सबसे पहले अगले छह महीनों में 80 ट्रेनों में लागू होगी। रेलवे ने ‘52 सप्ताह, 52 रिफॉर्म’ का संकल्प लिया है। इसके तहत हर सप्ताह एक रिफॉर्म करने की योजना है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि अब चलती ट्रेनों में बाथरूम, डस्टबिन, कोच की सफाई नियमित अंतराल यानी 1 से 2 घंटे के अंदर होती रहेगी। पहले चरण में यह व्यवस्था लंबी दूरी की 80 ट्रेनों में लागू होगी। सफाई नहीं हुई या ठीक से नहीं हुई तो यात्री फोटो रेल वन एप या रेलवे के सोशल मीडिया हैंडल पर डाल सकेंगे। छोटी-मोटी इलेक्ट्रिक मरम्मत जैसे लाइट या स्विच काम न करने जैसी शिकायतों को भी चलती ट्रेन में दूर किया जा सकेगा। हर जोन से 5-6 ट्रेनों को पहले चरण में चिह्नित कर सफाई व्यवस्था लागू होगी। लिनेन, बाथरूम, कोच सफाई का एक ही वेंडर सफाई के पुराने तरीकों से क्या अंतर होगा? रेल मंत्री ने कहा कि पहले लिनेन उपलब्ध कराने वाला वेंडर अलग था, बाथरूम, कोच सफाई का अलग। अब पारदर्शी तरीके से काम दिया जाएगा, ताकि जिम्मेदारी एक जगह हो। सफाई की निगरानी एआई कैमरों से होगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    मुंबई मेट्रो पिलर हादसे पर भड़के सेलेब्स:दीया मिर्जा बोलीं- उस इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करते हैं, जो जान लेता है, वरुण ग्रोवर बोले- ये सबसे भ्रष्ट शहर
    Next Article
    LIVE टी-20 वर्ल्डकप-नेपाल के 12 ओवर में सिर्फ 54 रन:पांच विकेट भी गंवाए; टीम हारी तो बाहर हो जाएगी, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment