Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    VIDEO: सामने से आ रही थी मौत, खैनी थूकने की गलती से चली गई जान, वंदे भारत बनी कातिल

    3 hours ago

    दानापुर रेल मंडल अंतर्गत बाढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02 पर मंगलवार को एक ब्यक्ति की खैनी थूकने के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी, वंदे भारत की चपेट में आने के समय का एक विडियो भी वायरल हुआ था, ब्यक्ति की पहचान नही हो पाई थी. बुधवार शाम सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी मिली. परिजन गुरुवार सुबह बाढ़ स्टेशन पहुंचे जहां से वह पोस्टमार्टम के पास रखे शव की पहचान की रेल जीआरपी ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक जन्म से ही मूक-बधिर था, वह मंगलवार सुबह अपने ससुराल जाने के लिए निकले थे उनका ससुराल बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना अंतर्गत है. इस दौरान वह किसी ट्रेन में बैठकर बाढ़ पहुंच गए लेकिन ससुराल नही गए वह बाढ़ में ही सब्जियां और हॉर्लिक्स खरीदकर वापस लौटने की तैयारी में थे, नहीं सुनने के कारण ट्रेन की हॉर्न का उन पर कोई असर नहीं हुआ और वह खैनी थूकने के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए. मृतक की पहचान नालंदा जिला के शाहाबाद गांव निवासी संजय राउत (55) के तौर पर हुई है. मृतक के छोटे भाई कुंदन कुमार ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली, वह मंगलवार को सकसोहरा थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. वह बख्तियारपुर में ट्रेन में सवार हुए लेकिन ट्रेन सीधे बाढ़ में रुकी वह बाढ़ से वापस अपने घर के लिए लौट रहे थे उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए.
    Click here to Read More
    Previous Article
    Disney's $1 Billion AI Deal Is Dead: Here's What Happened After OpenAI Shut Down Sora
    Next Article
    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें, 5 किमी तक लगा है लंबा जाम, देखें VIDEO

    Related LatestVideos Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment