Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    VIDEO-इंदौर में इंफोसिस की महिला इंजीनियर को कार से रौंदा...मौत:पेंटहाउस विवाद में दो रहवासी भी घायल, सोसाइटी में 13 दिन पहले ही शिफ्ट हुई थी

    10 hours ago

    इंदौर के लसूड़िया इलाके में बुधवार रात एक मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एमआर-11 स्थित सागर टाउनशिप के समृद्धि एन्क्लेव में रहने वाले एक शख्स ने गुस्से में आकर अपनी तेज रफ्तार कार बिल्डिंग के रहवासियों पर चढ़ा दी। इस घटना में इंफोसिस में काम करने वाली महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक (पांडे) की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। शंपा पति सौरभ और दो छोटे बच्चों के साथ 13 मार्च को ही बिल्डिंग में रहने आई थीं। विवाद की जड़: रिहाइशी बिल्डिंग में 'Airbnb' का संचालन पुलिस के अनुसार, विवाद बिल्डिंग के पेंटहाउस को लेकर था। आरोपी कुलदीप चौधरी और उसके बेटे ने यहां दो पेंटहाउस खरीदे थे, जिन्हें वे Airbnb एप के जरिए व्यावसायिक रूप से किराए पर दे रहे थे। सोसाइटी के लोग इसका विरोध कर रहे थे, क्योंकि इससे बाहरी लोगों का आना-जाना बढ़ गया था। रविवार को स्थानीय पार्षद ने भी दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार रात इसी मुद्दे पर फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद कुलदीप के बेटे ने आपा खो दिया और लोगों को कुचलते हुए कार निकाल दी। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शंपा पाठक को मृत घोषित कर दिया। पूरी वारदात बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बेटे के साथ पिता पर भी केस, आरोपी फरार लसूड़िया पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी फरार हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Breaking News: US Prepares Ground Operation Against Iran,Tehran Threatens to Block Bab el-Mandeb Strait
    Next Article
    Stabbed, buried, concrete cover-up: How Hyderabad teen, her lover killed mother, hid body inside home for months

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment