Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    'वंदे मातरम गाना होगा…वरना यहां से जाना होगा':छिंदवाड़ा पहुंचे टी. राजा बोले- 10-10 बांग्लादेशियों के सिर काटेंगे; एक पर 50 हजार का इनाम देंगे

    9 hours ago

    छिंदवाड़ा में रेलवे स्टेशन के पास स्थित दादा धूनी वाले दादा मंदिर से सोमवार शाम हिंदू गर्जना रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों युवा और बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुईं। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची, जहां धर्मसभा का आयोजन हुआ। सभा को टी. राजा सिंह ने संबोधित किया और विभिन्न राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। मंदिर से शुरू होकर दशहरा मैदान तक पहुंची रैली रैली दादा धूनी वाले दादा मंदिर से प्रारंभ हुई। बड़ी संख्या में युवक भगवा ध्वज और पट्टियां लिए शामिल हुए। मातृशक्ति की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली दशहरा मैदान पहुंची, जहां हजारों लोगों की मौजूदगी में धर्मसभा आयोजित की गई। “राजनीति कीचड़ है”- राजा सिंह अपने संबोधन में टी. राजा सिंह ने कहा कि राजनीति कीचड़ की तरह है और वे स्वयं उसमें फंस चुके हैं, लेकिन अपने बच्चों को इसमें नहीं फंसाना चाहते। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों को धर्म के लिए समर्पित करने की शिक्षा देंगे। इस दौरान उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज का उल्लेख करते हुए धार्मिक समर्पण की बात कही। नेताओं पर दोहरे रवैये का आरोप राजा सिंह ने देश के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कई नेता अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह की भाषा और प्रतीकों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां हिंदुओं की संख्या अधिक होती है, वहां भगवा गमछा पहनकर नारे लगाए जाते हैं और जहां मुस्लिम आबादी अधिक होती है, वहां अलग तरह के नारे दिए जाते हैं। ओवैसी बंधुओं पर टिप्पणी सभा के दौरान उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जहां-जहां हिंदुओं पर हमले होते हैं, वहां ओवैसी चुप रहते हैं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने खुद को उनका “जीजा” बताते हुए कहा कि ओवैसी बंधु हमेशा उनकी चिंता करते हैं वन्दे मातरम गाना होगा पिछले दिनों वंदे मातरम गाने की अनिवार्यता को लेकर ओवैसी के दिए गए बयान पर भी टी राजा ने सख्त रुक दिखाया और गाने के माध्यम से हिदायत दी “वंदे मातरम गाना होगा... वरना यहां से जाना होगा.. नहीं तो तेरी औकात बता देंगें” इसके साथी टीपू सुल्तान को नायक बताने वाले बयान पर राजा ने खुलकर इतिहास बताया उन्होंने बताया कि टीपू सुल्तान ने सिर्फ अपनी सल्तनत बचाने के लिए युद्ध लड़े “वह टीपू सुल्तान नहीं टीपू शैतान है” मुख्यमंत्री को संबोधित संदेश राजा सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें “दूसरों के वोट” की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का समर्थन उनके साथ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “देश के टुकड़े करने की सोच रखने वालों” को सुविधाएं देना बंद किया जाना चाहिए। हमलों और कानून व्यवस्था पर बयान अपने ऊपर हुए हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई उनकी जान लेना चाहता है तो पूरी तरह ले, लेकिन यदि वे बच गए तो सख्त जवाब देंगे। उन्होंने “नो केस, नो FIR” की मांग भी रखी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार उनकी मांगें मानती है तो उनके बजरंगी 10-10 बांग्लादेशियों का सिर काटेंगे इसक आगे उन्होंने कहा कि उनका कभी राज आया तो वह एक आतंकी का सर काटने वाले को 50 हजार का इनाम देंगे। अपने भाषण में उन्होंने कुछ कड़े और विवादित बयान भी दिए। देश रक्षा की शपथ के साथ समापन कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को देश रक्षा की शपथ दिलाई गई। सभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में उन्होंने हिंदुओं के हित में काम करने वाले नेताओं को चुनने की अपील की।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘In the lap of the gods’: How Australia can still reach Super 8s
    Next Article
    T20 World Cup Live: Canada win toss, opt to bat against New Zealand

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment