Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्डकप सेमीफाइनल- 254 चेज कर रही इंग्लैंड का स्कोर 145/4:जैकब बेथेल की 19 बॉल पर फिफ्टी, भारतीय बॉलर्स ने 4 विकेट गिराए

    1 day ago

    भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 254 रन का टारगेट दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। जैकब बेथेल और विल जैक्स पिच पर हैं। दोनों में फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है। बेथेल ने 19 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। 8वें ओवर की तीसरी बॉल पर अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन (17 रन) को बोल्ड कर दिया। पावरप्ले में वरुण चक्रवर्ती ने जोस बटलर (25 रन) को बोल्ड किया। वरुण ने बटलर को टी-20 में छठी बार आउट किया है। जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (7 रन) को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। अक्षर ने बैकवर्ड पॉइंट में पीछे की ओर 24 मीटर दौड़ते हुए कैच पकड़ा। हार्दिक पंड्या ने अपनी पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट (5 रन) को कैच आउट कराया। मैच का स्कोरबोर्ड संजू सैमसन ने फिफ्टी लगाई, भारत 253/7 इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। जबकि शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। ईशान किशन ने 39, हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट जोफ्रा आर्चर को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना लिया। टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर रिकॉर्ड 256 रन है। जोकि टीम ने इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में बनाया था। ओवरऑल टी-20 वर्ल्ड कप में यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर रहा। श्रीलंका के नाम टी-20 वर्ल्ड कप में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड हैं, टीम ने केन्या के खिलाफ 2007 में 260 रन बनाए थे। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘India a strategic location where we grow at faster pace’
    Next Article
    #INDvsENG: T20 इतिहास में एक बार चेज हुआ है 253 से ज्यादा रन | T20 World Cup 2026

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment