Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया:टीमें स्टेडियम पहुंचीं; सैमसन की जगह अभिषेक का खेलना लगभग तय

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें स्टेडियम पहुंच चुकी है। BCCI के अधिकारी ने PTI को बताया कि टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। मौसम विभाग ने कोलंबो में 50% बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौजूदा समय में कोलंबो में बारिश नहीं हो रही है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भिड़ीं थी। 28 सितंबर 2024 को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंकाई पिच पर उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी। तारिक का रुक कर गेंदबाजी करना, स्पीड वेरिएशन और एंगल भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती है। ओपनर अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की जगह मौका दिया जा सकता है। अर्शदीप सिंह के स्थान पर कुलदीप यादव या फिर वॉशिंगटन सुंदर को चांस मिल सकता है। मैच की डिटेल भास्कर पोल में अपनी राय दीजिए…. भारत का दबदबा साबित करने वाले दो रिकॉर्ड टीम इंडिया की स्ट्रेंथ और वीकनेस पाकिस्तान की स्ट्रेंथ और वीकनेस स्ट्रेंथ: ओपनर साहिबजादा फरहान टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। उनके नाम एक अर्धशतक हैं। टीम का स्पिन डिपार्टमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। सलमान मिर्जा, अबरार, तारिक और नवाज 3-3 विकेट ले चुके हैं। शादाब और अयूब भी ज्यादा रन नहीं देते। वीकनेस: बैटर्स पाकिस्तान की कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं। साहिबजादा के अलावा कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका। बाबर, कप्तान सलमान धीमी पारियां खेल रहे हैं, इससे टीम को परेशानी हो सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। ----------------------------------------------
    Click here to Read More
    Previous Article
    वर्ल्डकप में IND-PAK मैच-पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाएगी टीम इंडिया:दोनों टीमें स्टेडियम पहुंचीं; सैमसन की जगह अभिषेक का खेलना लगभग तय
    Next Article
    Mahashivratri 2026 : 12 ज्योतिर्लिंग समेत सभी शिवालयों में दर्शन-पूजा | Mahakaleshwar

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment