Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वर्ल्डकप में IND-PAK-ईशान 40 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट:10 चौके 3 छक्के लगाए, सईम अयूब ने 87 रन की साझेदारी ब्रेक की

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम ने 8.4 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। ईशान किशन 40 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सईम अयूब ने बोल्ड कर दिया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई। ईशान ने 27 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। अभिषेक शर्मा जीरो पर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें सलमान अली आगा ने पहले ओवर की आखिरी बॉल पर कैच आउट कराया। भारत और पाकिस्तान की टीमें पिछले साल एशिया कप के फाइनल में भिड़ीं थी। 28 सितंबर 2024 को भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। मैच का स्कोरबोर्ड टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था। धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। ये वही सिंगर हैं, जिनके गाने पर पाकिस्तान में विवाद हो गया था। उन्होंने टाइटल ट्रैक सहित कई गाने परफॉर्म किए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद। भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Super Sunday Showdown: India-Pakistan Face-off Brings High Stakes, High Emotions
    Next Article
    🔴India Vs Pakistan LIVE Match | Ind Vs Pak LIVE | India Vs Pakistan T20 World Cup Match | Ind Vs Pak

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment